21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गहलोत सरकार की ये यूनिवर्सिटी शिक्षकों की कमी से जूझ रहीं, जानें क्या है भर्तियों पर ‘ब्रेक’ की बड़ी वजह?

कांग्रेस सरकार के दौरान खोले गए हरिदेव जोशी पत्रकारिता और डॉ. भीमराव अंबेडकर लॉ विश्वविद्यालय शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं।
2 min read
Google source verification

जयपुर

•

image

Nupur Sharma

•

Jun 19, 2023

photo_2023-06-19_13-49-08.jpg

जयपुर। कांग्रेस सरकार के दौरान खोले गए हरिदेव जोशी पत्रकारिता और डॉ. भीमराव अंबेडकर लॉ विश्वविद्यालय शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। पद स्वीकृत होने के बाद भी दोनों विश्वविद्यालयों में भर्तियां नहीं हो पाई हैं।

दोनों विश्वविद्यालयों में करीब साल भर पहले भर्ती प्रक्रिया शुरू तो हुई, आवेदन भी लिए। लॉ यूनिवर्सिटी में तो परीक्षा तक हुई। लेकिन बाद में राजभवन ने भर्तियों पर ऐसी रोक लगाई कि फिर प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। पत्रकारिता विवि में करीब 15 महीने व लॉ यूनिवर्सिटी में 10 महीने से शैक्षणिक और अशैक्षणिक पदों पर भर्तियां अटकी हुई हैं। भर्तियां नहीं होने का खमियाजा दोनों विवि में अध्ययनरत विद्यार्थियों को उठाना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें : अपनों से दूर सपनों की उड़ान भरने को मजबूर युवा, इनमें सर्वाधिक इंजीनियर शामिल

यह है विश्वविद्यालयों में पदों की स्थिति
पत्रकारिता यूनिवर्सिटी
- मार्च 2019 में शुरू हुआ पत्रकारिता विश्वविद्यालय।
- 5 प्रोफेसर, 10 एसोसिएट और 15 सहायक प्रोफेसर पद स्वीकृत हैं विवि में।
- 7 स्थाई शिक्षक ही विश्वविद्यालय में कार्यरत।

लॉ यूनिवर्सिटी
- फरवरी 2019 में शुरू हुआ विवि।
- नवंबर 2021 में भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया।
- 15 चतुर्थ श्रेणी, 25 क्लर्क पद स्वीकृत।
- 5 प्रोफेसर, 10 एसोसिएट प्रोफेसर, 20 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद स्वीकृत हैैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस जिलें में कॉलेज एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, जल्द करें अप्लाई

लॉ यूनिवर्सिटी शिकायत के बादकिया निर्णय
विश्वविद्यालय में नवंबर 2021 में 40 अशैक्षणिक और 35 शैक्षणिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। नियुक्ति पत्र जारी करने से पहले ही भर्तियों में अनियमितता का आरोप लगने के बाद राजभवन ने रोक लगा दी। मामले में जांच कमेटी भी बनाई गई। कमेटी आज तक रिपोर्ट नहीं दे पाई।

पत्रकारिता विवि: कुलपति के 3 माह बचे, रोकी भर्ती
पत्रकारिता विवि में साल 2021 में 23 शिक्षक और एक लाइब्रेरियन पद पर भर्ती का विज्ञापन निकाला गया। आवेदन भी ले लिए गए। राजभवन ने यह कहते हुए रोक लगा दी कि कुलपति के कार्यकाल के तीन महीने शेष हैं, ऐसे में कुलपति नीतिगत निर्णय नहीं ले सकते। मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

भर्ती प्रक्रिया फिर शुरू कराने के करेंगे प्रयास
पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भर्ती की प्रक्रिया फिर से शुुरू करने के प्रयास किए जाएंगे। वहीं, लॉ यूनिवर्सिटी में भर्ती का मामला राजभवन स्तर पर रुका है। मामले में कमेटी की रिपोर्ट नहीं आई है। प्रो. सुधि राजीव, कुलपति पत्रकारिता विवि और कार्यवाहक कुलपति लॉ यूनिवर्सिटी

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग