4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हौसलों से मंजिलें तय कर रहे ‘युवा’

युवा दिवस पर शहर में मौजूद रहेंगे ऐसे मेहमान जिन्होंने चुनी नई राह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Mohmad Imran

•

Updated: 11 Aug 2023, 12:26 AM IST

हौसलों से मंजिलें तय कर रहे 'युवा'

हौसलों से मंजिलें तय कर रहे 'युवा'

जयपुर. हर साल 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। शनिवार को इस दिन शहर में ऐसे 'मेहमान' भी होंगे, जिन्होंने अपने काम से युवाओं को अपनी मंजिल खुद चुनने का जज्बा दिया है। गुरुवार को भोपाल की एथलीट आशा मालवीय जयपुर पहुंचीं। वह महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए साइकिल से देश भ्रमण कर रही हैं। वह अब तक 28 राज्यों से गुजरकर करीब 24 हजार किमी साइकिल चला चुकी हैं। 1 नवंबर, 2022 को चली आशा की यात्रा 15 अगस्त को दिल्ली में पूरी होगी। वह बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर (पर्वतारोही) भी हैं। अपने सफर के दौरान वह अब तक 20 मुख्यमंत्रियों, 22 राज्यपालों, 17 डीजीपी, 1000 से ज्यादा पुलिस अधिकारी, 20 हजार से ज्यादा सैन्य अधिकारी और करीब 5 लाख लोगों से मिल चुकी हैं। आशा एक राष्ट्रीय खिलाड़ी और पर्वतारोही (बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर) भी हैं।

युवाओं की सोच को 'उधम सिंह' में ढाल रहे
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को राजस्थन इंटरनेशनल सेंटर में शाम 6.30 बजे से नाटक 'जलियांवाला बाग' का मंचन होगा। इसके निर्देशक film एक्टर और रंगकर्मी अशोक बांठिया ने बताया कि नाटक में 22 युवा कलाकारों ने अलग-अलग रोल निभाए हैं। इस नाटक के जरिए वह युवाओं में शहीद उधम सिंह जैसे जज्बे को पुन: जीवित करने का प्रयास कर रहे हैं। अशोक का कहना है कि नाटक से पहले रिहर्सल में इनमें से ज्यादातर युवा जलियांवाला बाग के बारे में ज्यादा जानते तक नहीं थे। नाटक के जरिए हमारा इतिहास युवाओं तक पहुंचेगा।

ब्रिक्स यूथ कैंप में किया देश का प्रतिनिधित्व
जयपुर की हर्षिता शर्मा ने 1 से 6 अगस्त के दौरान रूस के उल्यानोवस्क में आयोजित तीसरे इंटरनेशनल ब्रिक्स यूथ कैंप में देश का प्रतिनिधित्व किया। यह कैम्प ब्रिक्स देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के युवाओं को साथ लाने का इनिशिएटिव है। शिविर में हर्षिता ने 'मीडिया' विषय पर भारत के संदर्भ को प्रस्तुत किया। साथ ही देश की संस्कृति और राजस्थान के इतिहास को भी वैश्विक मंच पर सदस्य देशों के युवाओं के सामने प्रस्तुत किया।