
पति ने बताया कि सुरभि खुद के लिए बुलेट बाइक खरीदना चाहती थी और कुछ दिन पहले शोरूम पर नई बाइक देखकर भीआई थी।
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर . ‘मुझे कोई नहीं समझता है, हर कोई आहत करना चाहता है। मैं सिर्फ खुश रहना चाहती हूं और मैं किसी की जिंदगी में परेशानी भी नहीं बनना चाहती। मेरा खुद का पति मुझसे नफरत करता है और मुझे छोड़ने की धमकी देता है। मेरा इस्तेमाल स्वार्थ के लिए किया गया। मैं जा रही हूं सब छोड़कर...मुझे दुख है कि बेटी...मैं तुझे नहीं देख पाउंगी।’ इस तरह की लाइनें लिखा हुआ एक नोट मुहाना थाना पुलिस को रविवार को यूनिक सफायर अपार्टमेंट में रहने वाली पंजाब नेशनल बैंक की मार्केटिंग मैनेजर सुरभि कुमावत (30) के शव के पास मिला। सुरभि के पति साहिद अली (35) ने रविवार सुबह 7.30 बजे पुलिस कन्ट्रोल रूम को सूचना दी कि उसकी पत्नी ने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही साहिद ने फंदे को काटकर शव नीचे उतार लिया था।
थानाधिकारी लखन खटाना ने बताया कि मौका मुआयना करने के बाद सामने आया कि फंदे से लटकने के बाद शव बेड पर बैठी हुई अवस्था में था। पीहर व ससुराल पक्ष के लोग एकत्र होने और माहौल बिगड़ने पर फोटो व वीडियोग्राफी करवाकर शव को एफएसएल टीम के आने से पहले महात्मा गांधी हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले की जांच एसडीएम कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव पीहर पक्ष के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस पूछताछ में साहिद अली ने बताया कि करीब 14 वर्ष पहले उसका पानी का प्लांट था और सुरभि गोपालपुरा स्थित एक कोचिंग में पढ़ने आती थी। वह गलता गेट से अपने एक दोस्त के पास यहां आता था। उस समय उसकी रूची गुप्ता (परिवर्तित नाम) गर्लफ्रेंड थी। रूची के जरिए सुरभि से मुलाकात हुई। दोनों एक दूसरे का पसंद करने लगे। साहिद ने पुलिस को बताया कि वह छठी पास है और सुरभि ने बीएससी और एमबीए कर चुकी थी। वर्ष 2015 में सुरभि की बैंक में नौकरी लग गई। इसके बाद वर्ष 2016 में उन्होंने गाजियाबाद जाकर आर्य समाज में प्रेम विवाह किया। पांच वर्ष पहले बेटी का जन्म हुआ तब से उसकी देखभाल के लिए घर पर ही रहता था।
2016 में किया था प्रेम विवाह
पुलिस ने बताया कि सुरभि कुमावत ने 1 जनवरी 2016 को गलता गेट स्थित बासबदनपुरा निवासी साहिद अली से गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) आर्य समाज में प्रेम विवाह किया था। सुरभि ने हाल ही मुहाना मंडी रोड केसर चौराहे के पास स्थित यूनिक सफायर में फ्लैट खरीदा था और 11 जून 2022 से पति व बेटी के साथ इसमें रह रही थी। वह नेहरू पैलेस स्थित पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच में मार्केटिंग मैनेजर पद पर कार्यरत थी।
मृतका रात को टीवी देख रही थी
पुलिस पूछताछ में साहिद ने बताया कि शनिवार रात को अपार्टमेंट की सोसायटी के एक कार्यक्रम में पत्नी के साथ शामिल हुआ था। इसके बाद रात 10:30 बजे सुरभि हॉल में बैठकर टीवी देख रही थी और वह बेटी के साथ कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह देखा तो गेस्ट रूम में सुरभि पंखे से बंधे फंदे से लटकी थी।
Published on:
03 Oct 2022 10:38 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
