19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर
युवक की फोटो के साथ युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
Play video

युवक की फोटो के साथ युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

राजस्थान के सीकर जिले के सदरथाना इलाके के रसीदपुरा गांव में आज एक युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
Google source verification

सीकर

image

Sachin Mathur

Sep 23, 2022

राजस्थान के सीकर जिले के सदरथाना इलाके के रसीदपुरा गांव में आज एक युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। नजदीकी लोगों ने शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के शव को एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हेड कांस्टेबल पूरणमल ने बताया कि शव रसीदपुरा से बढ़ाढर मार्ग पर करीब दो किलोमीटर दूर मिला था। जिसकी अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवती के पास एक पर्स मिला है। जिसमें एक युवक की तस्वीर मिली है। जिसके पीछे लिखे मोबाइल नम्बर के आधार पर प्रारंभिक जांच में युवक दुगोली निवासी ताराचंद होना पाया गया है। फिलहाल युवती की पहचान व मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पर्स में फोटो के अलावा एक पांच का सिक्का ही मौजूद था। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। पूरा मामला जांच के बाद ही खुलेगा।