29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Surya Rashi Parivartan 2023: सूर्य का राशि परिवर्तन आज, मेष से मीन तक किसकी चमकेगी किस्मत

Surya Rashi Parivartan 2023: आकाशीय मंडल के खाद्य-वित्त मंत्री सूर्यदेव सोमवार को राशि परिवर्तन किया। ज्योतिषविदों के मुताबिक सूर्यदेव सुबह 11.45 बजे उच्च राशि मेष को छोड़कर वृषभ राशि में प्रवेश किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 15 May 2023, 4:34 PM IST

Surya Rashi Parivartan 2023

Surya Rashi Parivartan 2023: आकाशीय मंडल के खाद्य-वित्त मंत्री सूर्यदेव सोमवार को राशि परिवर्तन किया। ज्योतिषविदों के मुताबिक सूर्यदेव सुबह 11.45 बजे उच्च राशि मेष को छोड़कर वृषभ राशि में प्रवेश किया। अत: इस दिन को ज्येष्ठ संक्रांति भी कहा जाएगा। ज्योतिषाचार्य पं.दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस खगोलीय घटना के चलते आगामी दिनों में सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधे पड़ेंगी व गर्मी का असर और तेज होगा।उन्होंने बताया कि मेष राशि में वर्तमान में जारी चर्तुग्रही समाप्त होगा। आगामी दिनों में कर्क, धनु और मीन राशि के जातकों को विशेष लाभदायक साबित होगा। मिथुन, तुला, कुंभ राशि के जातकों को यात्रा, दौड़धूप और खर्चे की अधिकता महसूस होगी।

खत्म होगा सूर्य-शनि का अशुभ योग

ज्योर्तिविद पं.घनश्याम लाल स्वर्णकार ने बताया कि जिन राशि के जातकों पर सूर्य पर शनि की वक्र दृष्टि पड़ रही है। जिससे विवाद और लोगों की उलझनें बढ़ी हुई थी। अब सूर्य राशि बदलकर शनि की टेढ़ी नजर से मुक्त हो जाएगा। जिससे प्रशासन और राजनीति में हो रहे विवादों में कमी आएगी। लोगों के कामकाज में आ रही रुकावटें भी दूर होंगी। इसके साथ ही ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत होगी। इस दौरान अन्न और जल दान का विशेष महत्व है।

दान के साथ ही तप का विशेष फल

शर्मा ने बताया कि वृषभ संक्रांति के चलते आगामी समय में धान्यों और तेलों के दाम में मंदी के आसार रहेंगे। अशुभ राशि के जातक संक्रांति लगने के समय सूर्यदेव को जल अर्पित कर सात बार नमस्कार करें। वहीं, 19 साल बाद बने संयोग के चलते इस बार ज्येष्ठ संक्रांति और अपरा एकादशी का पर्व साथ रहेगा। अपरा एकादशी भगवान विष्णु की पूजा अर्चना के लिए विशेष है। दान के साथ ही तप का विशेष फल मिलता है। अपरा एकादशी ज्ञान, अज्ञातवश किए गए पापों को नाशों करने वाली एकादशी मानी गई है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग