24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुनील कोठारी बने भाजपा के जयपुर शहर अध्यक्ष

जयपुर शहर भाजपा को नया अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी ने मोहन लाल गुप्ता की जगह प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कोठारी को शहर अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा पांच अन्य जिलाध्यक्षों की घोषणा भी की गई है। अब प्रदेश के 5 जिले शेष रह गए हैं, जहां अध्यक्षों की घोषणा बाकी रह गई है। पार्टी की ओर से घोषित नामों में जयपुर दक्षिण से दोबारा रामानंद गुर्जर को ही अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया है।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Jan 09, 2020

सुनील कोठारी बने भाजपा के जयपुर शहर अध्यक्ष

सुनील कोठारी बने भाजपा के जयपुर शहर अध्यक्ष

जयपुर।

जयपुर शहर भाजपा को नया अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी ने मोहन लाल गुप्ता की जगह प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कोठारी को शहर अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा पांच अन्य जिलाध्यक्षों की घोषणा भी की गई है। अब प्रदेश के 5 जिले शेष रह गए हैं, जहां अध्यक्षों की घोषणा बाकी रह गई है। पार्टी की ओर से घोषित नामों में जयपुर दक्षिण से दोबारा रामानंद गुर्जर को ही अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया है।

इनके अलावा झुंझुनूं से पवन मावंडिया, करौली से बृजलाल मीणा, कोटा शहर से रामबाबू सोनी और कोटा देहात से मुकुट नागर को अध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा कार्यालय पहुंचे कोठारी का लोगों ने स्वागत किया। कोठारी ने पार्टी का धन्यवाद दिया और कहा कि पार्टी को एकजुट रखते हुए चुनाव में जीत दिलाना ही उनका लक्ष्य है।

राह आसान नहीं

कोठारी के लिए राह आसान नहीं है। इसी साल जयपुर नगर निगम के चुनाव होने हैं। राज्य सरकार ने दो नगर निगम बनाकर शहर में 250 वार्ड कर दिए हैं। इसमें चारदवारी के इलाके को जयपुर हैरिटेज और बाहरी इलाके को जयपुर ग्रेटर नाम दिया गया है। कोठारी के लिए इतने बड़े क्षेत्र में पैठ बनाना सबसे बड़ी चुनौती होगी। यही नहीं पार्षद टिकटों के चयन में शहर अध्यक्ष की महत्ती भूमिका होती है, ऐसे में टिकट चयन भी बड़ी चुनौती होगा।

क्या शहर को दो भागों में बांटा जाएगा

पार्टी इस बार जयपुर शहर में एक इकाई और बढ़ाने पर विचार कर रही थी। नगर निगम की तर्ज पर जयपुर शहर को दो भागों में बांटने की पाटी की प्लानिंग थी। मगर अब जयपुर शहर अध्यक्ष की घोषणा होने के साथ ही इस प्लानिंग को थोड़ा धक्का लगा है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग