7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RO प्लांट के लोकार्पण से पहले घरों में पहुंचा प्रदूषित पानी

बालोतरा वाटर पोल्यूशन कंट्रोल एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन (बीडब्ल्यूपीसीआरएफ) ट्रस्ट के ट्रीटमेंट प्लांट के एचआरटीएस की दीवार क्षतिग्रस्त होने से एक कॉलोनी व खुले भाग में प्रदूषित पानी का भराव हो गया।

2 min read
Google source verification
बालोतरा वाटर पोल्यूशन कंट्रोल एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन (बीडब्ल्यूपीसीआरएफ) ट्रस्ट के ट्रीटमेंट प्लांट के एचआरटीएस की दीवार क्षतिग्रस्त होने से एक कॉलोनी व खुले भाग में प्रदूषित पानी का भराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। कॉलोनी के बाशिंदों का आरोप है कि पानी के अधिक भराव से दीवार टूटी, वहीं ट्रस्ट का कहना है कि कुछ समाज कंटकों ने दीवार तोड़ी है। प्रशासन ने भी दीवार तोड़े जाने की आशंका जताई है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात एचआरटीएस की दीवार कुछ स्थानों से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे अम्बे वैली कॉलोनी व एक खेत में जल भराव हो गया। सुबह घरों के आगे प्रदूषित पानी फैला होने पर रहवासियों को परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने इसे लेकर नाराजगी जताते हुए प्रशासन को सूचना दी। वहीं प्रशासन की जानकारी पर ट्रस्ट ने पानी की रोकथाम का प्रयास किया।

कई लोगों ने इसका विरोध भी जताया। बाशिंदों के अनुसार एचआरटीएस में पानी के भराव पर दीवार क्षतिग्रस्त हुई है। बजरंग दुग्गड़, अनिल अग्रवाल, निखिल आदि ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि कॉलोनी में 70 परिवार निवास करते हैं। पानी के भराव से परेशानी उठानी पड़ी।

क्या है एचआरटीएस
कारखानों से निस्तारित प्रदूषित पानी पाइप लाइन से ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचता है। यहां विभिन्न चरणों में इसको उपचारित किया जाता है। इस दौरान प्रदूषण रोकने के लिए पानी को पास ही बनाए गए कच्चे जल कुंडों में रखा जाता है। ताकि वाष्पीकरण से प्रदूषण कम हो जाए। वहीं उपचारित होने वाले पानी को पौधे पनपाने में भी काम लिया जाता है।

लोकार्पण कार्यक्रम में अड़ंगा
प्रदूषण को लेकर कुछ समाज कंटक बेवजह परेशान कर रहे हैं। आर.ओ. प्लांट के लोकार्पण कार्यक्रम के चले किसी ने देर रात दीवार को तोड़ा। रात 12 बजे तक दीवार सही थी। पुलिस-प्रशासन से भी कार्रवाई की मांग की गई है।- रूपचंद सालेचा, अध्यक्ष, बीडब्ल्यूपीसीआरएफ ट्रस्ट

प्रथम दृष्टया तोड़े जाने का आभास
एचआरटीएस के क्षतिग्रस्त भाग का मैंने शनिवार को निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया यही आभास होता है कि दीवार को किसी ने तोड़ा है।- उदयभानु चारण, उपखंड अधिकारी, बालोतरा