5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सचिन पायलट के आवास और कार्यालय को लेकर सस्पेंस

मुख्यमंत्री पद पर अशोक गहलोत के साथ उपमुख्यमंत्री पद के लिए सचिन पायलट सोमवार को शपथ ले रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
ashok gehlot sachin Pilot

sachin Pilot ashok gehlot

जयपुर। मुख्यमंत्री पद पर अशोक गहलोत के साथ उपमुख्यमंत्री पद के लिए सचिन पायलट सोमवार को शपथ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री के आवास और कार्यालय तय है, लेकिन उपमुख्यमंत्री के आवास और कार्यालय को लेकर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है।

राजस्थान में वैसे तो पहले भी उपमुख्यमंत्री रहे हैं। अब तक कैबिनेट मंत्रियों का दर्जा बढ़ाकर उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि जबकि किसी उपमुख्यमंत्री को चुनाव के बाद बनाया जा रहा है। यही वजह है कि इस बार उपमुख्यमंत्री के आवास और कार्यालय को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ रही है। फिलहाल पायलट ने भी अब तक किसी विशेष आवास या कार्यालय के लिए इच्छा जाहिर नहीं की है।

इधर, तैयारी जोरों पर
सचिवालय में नई सरकार के स्वागत की तैयारी जोरों पर चल रही है। सचिवालय में सीएमओ के साथ मंत्रालय भवन की सफाई का कार्य चल रहा है। टूट-फूट की मरम्मत करवाई जा रही है। सुरक्षा उपकरणों की सार-संभाल की जा रही है।