6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली में परीक्षाओं की टेंशन, विद्यार्थी हो रहे परेशान

राजस्थान बोर्ड की 11 मार्च को हैं तीन विषयों की परीक्षाएं, सीबीएसई का कक्षा 10 का है 12 मार्च को गणित का पेपर, वहीं 12 वीं का है टूरिज्म का पेपर, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आठवीं और 10 वीं की परीक्षा होंगी 12 मार्च से शुरू
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Mar 09, 2020

Tension of examinations in Holi, students are getting worried

होली में परीक्षाओं की टेंशन, विद्यार्थी हो रहे परेशान

जयपुर। परीक्षाओं के कारण इस बार विद्यार्थियों का होली का त्योहार फीका ही नजर आ रहा है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सैकण्डरी एजुकेशन (सीबीएसई) और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे विद्यार्थी इस बार कुछ परेशान नजर आ रहे हैं। होली के बाद उनके बड़े विषयों की परीक्षा होंगी। सीबीएसई के 10 वीं के विद्यार्थियों की गणित की परीक्षा होगी तो 12 वीं के विद्यार्थियों की इकॉनोमिक्स और बायोलॉजी परीक्षा की परीक्षा होनी है। 10 वीं कक्षा के विद्यार्थियों की तो गणित ने टेंशन बढ़ा रही है। ऐसा ही हाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का भी है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तो होली अवकाश के बाद 11 मार्च को ही कक्षा 12 की राजनीति विज्ञान, भूविज्ञान और कृषि विज्ञान की परीक्षा होनी हैं। इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आठवीं और 10 वीं की परीक्षा 12 मार्च से शुरू होंगी।

होली के बाद सीबीएसई के दसवीं के विद्यार्थियों की पहली परीक्षा गणित की होगी। गणित ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की धड़कनें बढ़ाई हुई हैं। दसवीं के विद्यार्थियों का 12 मार्च को गणित का पेपर होगा। इस दिन गणित स्टेण्डर्ड और बेसिक दोनों की परीक्षा है, विद्यार्थी के पास जो विषय है वे उसकी परीक्षा देंगे। इसके बाद 14 मार्च को पेंटिंग, 18 मार्च को सोशल साइंस और अंत में 20 मार्च को इनफार्मेशन एण्ड कम्पयूनिकेशन टेक्नोलॉजी और कम्प्यूटर एप्लीकेशन की परीक्षा होगी। वहीं बारहवीं के विद्यार्थियों की 12 मार्च को टूरिज्म, 13 मार्च को इकॉनोमिक्स की परीक्षा होगी। बारहवीं के छात्रों की 14 मार्च को बायोलॉजी और 17 मार्च को गणित की परीक्षा होगी। आखिरी पेपर 30 मार्च को होगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग