
Sanjana Jatav Viral Vide : राजस्थान के भरतपुर लोकसभा सीट से सांसद चुनी गई संजना जाटव जितनी सिंपल दिखती हैं उतना ही उनका यह डांस इंप्रेसिव है, जहां पारंपरिक गानों पर वे ठुमके लगातीं नजर आ रही हैं। दरअसल यह वीडियो काफी पुराना है लेकिन भरतपुर लोकसभा सीट पर जीत के बाद संजना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
संजना जाटव महज 25 साल की है, आजकल वे सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जहां एक तरफ सीएम भजनलाल शर्मा अपना गृह जिला भी संभाल नहीं पाए वहीं कांग्रेस की संजना लाइमलाइट में आ गया है क्योंकि वो सबसे छोटी सांसद बन चुकी हैं। एक तरफ संजना को लोग जीत की बधाई दे रहे हैं दूसरी तरफ उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में संजना पारंपरिक गाने पर मस्ती में डांस करती नजर आ रही हैं। हरियाणवी गाने पर संजना का डांस लोगों को बहुत इंप्रेस कर रहा है क्योंकि संजना अकेली नहीं बल्कि कुछ और महिलाओं के साथ मिलकर नाच रहीं हैं। देखने से प्रतीत हो रहा है जैसे कोई त्योहार या किसी के शादी-ब्याह के टाइम का वीडियो हो। इस वीडियो में सभी महिलाएं लंबा घूंघट निकाल कर मस्ती में नाचती दिख रही हैं।
आजकल संजना का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। लोग संजना की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा, सबसे कम उम्र की सांसद का खिताब अपने नाम कर लिया… वाह! दूसरे ने लिखा, केवल संजना ही नहीं किशोरी लाल जी ने भी आसमान में सुराख कर दिया। एक यूजर ने लिखा, संजना जाटव का लोक नृत्य भी सुर्खियों में रहने वाला है।
Updated on:
06 Jun 2024 10:59 am
Published on:
06 Jun 2024 10:57 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
