4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थाने के पास विवाहिता का शव मिला

गले में साड़ी का फंदा था, -ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार,
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Ashish Bajpai

Jan 28, 2016

सल्लोपाट थाना से करीब 500 मीटर दूर गुरुवार सुबह एक विवाहिता का शव बरामद हुआ। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की भीड़ जमा हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों के घर से गायब होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया और हालात को देखते हुए मौके पर तीन थानों की पुलिस जाप्ता को मौके पर लगाना बड़ा। इससे थाना क्षेत्र छावनी में बदल गया। पुलिस के अनुसार सल्लोपाट निवासी रीना पत्नी रमण लाल का शव गुरुवार सुबह थाने से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर पड़ा हुआ दिखाई पड़ा। पुलिस के अनुसार विवाहिता के गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ था और हाथ तथा पैरों में चोटों के निशान भी दिखाई पड़े। इससे प्रथम दृष्टया हत्या का मामला माना जा रहा है। इसकी सूचना पुलिस को सुबह 8 बजे मिली। जिसके बाद सल्लोपाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। फिलहाल विवाहिता के पीहर पक्ष के लोग मौके पर नहीं पहुंचे।