4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 करोड़ में चमकेगा गुरुदेव ‘रवीन्द्र’ का मंच

कैफेटेरिया बनेगा, ऑडिटोरियम और फोटो गैलरी को मिलेगी संजीवनी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Mohmad Imran

•

Updated: 22 Aug 2023, 11:30 PM IST

3 करोड़ में चमकेगा गुरुदेव 'रवीन्द्र' का मंच

3 करोड़ में चमकेगा गुरुदेव 'रवीन्द्र' का मंच

जयपुर. शहर के सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रंगकर्म की धुरी रवीन्द्र मंच को आखिरकार संजीवनी मिल गई। हाल ही अपनी स्थापना के 60 वर्ष पूरे करने वाले रवीन्द्र मंच पर जल्द ही सरकारी बजट की राशि से नया सूरज दमकेगा। दरअसल, मुख्यमंत्री ने बजट में रवीन्द्र मंच के विकास कार्य के लिए भी घोषणा की थी। इसके लिए तय राशि को हाल ही स्वीकृति मिल गई है।

1 करोड़ रुपए में निखरेगा जयपुर कथक केन्द्र
मंच प्रबंधक प्रियव्रत ङ्क्षसह चारण ने बताया कि कुल सेंक्शन चार करोड़ रुपए में से एक करोड़ रुपए में जयपुर कथक केन्द्र का भी आधुनिकीकरण किया जाएगा। इसके तहत सिविल वर्क, इलेक्ट्रिक वर्क और छोटे-छोटे पैचेज में कई काम किये जाएंगे। इसमें सीसीटीवी कैमरे, स्मार्ट क्लासरूम, पुराने भवन की मरम्मत का कार्य और प्रशिक्षण कक्ष में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। रवीन्द्र मंच पर भी अतिथियों के लिए गेस्ट हाउस, पुस्तकालय, ओपन गार्डन थियेटर और प्रस्तावित बेसमेंट थियेटर का काम किया जाएगा।

कैफेटेरिया, साउंड सिस्टम और मुख्य सभागार निखरेगा
मंच प्रबंधक प्रियव्रत singh चारण ने बताया कि ऑडिटोरियम को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर की तर्ज पर अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा। चारण ने कहा, 'लंबे समय से रवीन्द्र मंच से जुड़े रंगकर्मियों और दर्शकों की डिमांड थी कि यहां कैफेटेरिया बने, अब इसका भी निर्माण किया जाएगा। फोटो गैलरी भी विकसित करेंगे। प्रदेश के सभी आर्ट फॉम्र्स को ध्यान में रखकर रवीन्द्र मंच को एक मल्टीकल्चरल केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा।' मंच के लिए तीन करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इससे ऑडिटोरियम की कुर्सियां, कारपेट एरिया, इंटीरियर, लाइट सिस्टम के लिए कंसोल की व्यवस्था, साउंड सिस्टम, एयर कंडीशन और आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे।