1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

14 परिवारों का सालों का संघर्ष अब जाकर हुआ पूरा

पाक विस्थापितों को मिली भारतीय नागरिकता
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Singh Shaktawat

•

Updated: 1 Feb 2024, 7:14 PM IST

14 परिवारों का सालों का संघर्ष अब जाकर हुआ पूरा

14 परिवारों का सालों का संघर्ष अब जाकर हुआ पूरा

जयपुर जिला कलक्ट्रेट में गुरुवार को 52 वर्षीय जयवन्ती की आंखें उस वक्त छलक आई, जब कई सालों के इंतजार के बाद उन्हें भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। अतिरिक्त जिला कलक्टर अबू सुफियान चौहान ने 14 पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण-पत्र सौंपे। इनमें जयवंती के साथ ही 25 वर्षीय भरतराज, 26 वर्षीय पूजा कुमारी, 21 वर्षीय अक्षय कुमार, 23 वर्षीय कंवल देवी, 44 वर्षीय इन्द्रन को भारतीय नागरिकता प्रमाण-पत्र की सौगात मिली।

वहीं, इस मौके पर 46 वर्षीय सचानंद दास, 18 वर्षीय हरीश कुमार, 26 वर्षीय पारूल कुमारी, 27 वर्षीय रोमिया कुमारी, 22 वर्षीय राहुल कुमार, 24 वर्षीय मुकुंद मिहिर शर्मा, 22 वर्षीय कुनाल शर्मा के साथ साथ 34 वर्षीय मनोज कुमार को भी भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र सौंपा गया।

नागरिकता प्रमाण-पत्र मिलने के बाद सचानंद दास ने जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि आज कई सालों का लंबा इंतजार खत्म हुआ है और आज हम फक्र के साथ कह सकते हैं कि हम भारतीय हैं।
वहीं, लाभार्थियों ने कहा कि नागरिकता का प्रमाण नहीं होने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में उन्हें काफी असुविधा होती थी , लेकिन अब भारतीय नागरिकता मिलने के बाद ना केवल उन्हें पहचान मिली है बल्कि अब सरकारी योजनाओं की मदद से वे अपने परिवार का भरण पोषण बेहतर तरीके से कर पाएंगे।

इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ने भारतीय नागरिकता हासिल करने वाले सभी पाक विस्थापितों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि जिला प्रशासन नागरिकता के आवेदनों पर प्राथमिकता से नियमानुसार कार्यवाही कर प्रमाण-पत्र जारी करता है ताकि आवेदक किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 294 पात्र आवेदकों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र जारी किया जा चुका है।