11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव नहीं, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच शनिवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।

2 min read
Google source verification
पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव नहीं,  कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव नहीं, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

Petrol Diesel Price Today : कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच शनिवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, महंगाई में राहत देते हुए तेल कंपनियों ने एक अप्रेल को कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 92 रुपए की कटौती की है। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। देश में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव पिछले साल मई में हुआ था। उस समय केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए की एक्साइज ड्यूटी कम की थी। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं।

यह भी पढ़ें : अप्रेल से बढ़ जाएगा महंगाई का बोझ... ज्वैलरी, खिलौने, सिगरेट और कारे होंगी महंगी


पिछले साल 9.45 रुपए महंगा हुआ था डीजल

पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता हैए लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थी, वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था।


यह भी पढ़ें : बड़ी खबर! सोना फिर 61 हजार पार, शादियों के सीजन में लोगों की बढ़ी मुश्किलें


देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए व डीजल के दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए व डीजल के दाम 94.27 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.65 रुपए और डीजल के दाम 94.25 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।