30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोने और चांदी में आया भूचाल, दो साल की ऊंचाई पर पहुंचे दाम

वैश्विक बाजारों में दोनों कीमती धातुओं के दामों में आए उछाल के कारण मंगलवार को जयपुर में सोने और चांदी के दाम दो साल की ऊंचाई पर पहुंच गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 3 Jan 2023, 3:27 PM IST

सोने और चांदी में आया उछाल, दाम दो साल की ऊंचाई पर

सोने और चांदी में आया उछाल, दाम दो साल की ऊंचाई पर

वैश्विक बाजारों में दोनों कीमती धातुओं के दामों में आए उछाल के कारण मंगलवार को जयपुर में सोने और चांदी के दाम दो साल की ऊंचाई पर पहुंच गए। चांदी के दाम करीब 1500 रुपए चढ़कर 72 हजार के करीब 71,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। दूसरी तरफ, सोने के भाव भी 600 रुपए उछलकर 57 हजार के करीब पहुंच गए। दामों में ये तेजी ग्लोबल डिमांड के बढ़ने और देश में भी मांग ज्यादा होने के चलते देखी जा रही है। डॉलर में गिरावट से निवेशकों का उत्साह सुरक्षित निवेश की तरफ बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़े: सर्दी बढ़ने के साथ ही बढ़ने लग जाती है गजक की मांग, तिल- गुड़ का मिश्रण स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

सोने और चांदी में तेजी के मुख्य कारक


कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था पर मंदी का साया मडरा रहा है, जिसके चलते निवेशकों का रुझान सॉफ्ट एसेट्स के बजाय हार्ड एसेट्स की तरफ ज्यादा है। इनमें सोना और चांदी उनकी पहली पसंद है, क्योंकि इसे संकट का साथी माना जाता है। भूराजनीतिक तनाव के कारण अनिश्चितता के माहौल ने भी निवेशकों का रुझान सोने और चांदी की तरफ बढ़ाया है। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के चलते सोने और चांदी की तेजी को सपोर्ट मिल रहा है। सोने के गहनों के मूल्य का 90 फीसदी तक कोरोना काल में कर्ज देने की भारतीय रिजर्व बैंक की अनुमति से घरेलू बाजार में सोने के गहनों की मांग बढ़ सकती है।

यह भी पढ़े: सरकार ने कच्चे तेल पर टैक्स बढ़ाया, फिर भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर


24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9 फीसदी अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर गहनें तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होने के कारण काफी लचीला और कमजोर होता है। इस कारण इसके गहने नहीं बनते है।