2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस बार दिवाली होगी प्रदुषण मुक्त,महंगे होने के बाद भी बाजारों में बढ़ी इको फ्रेंडली पटाखों की मांग

सजा पटाखा बाजार ,आई इको फ्रेंडली पटाखों की वैरायटी, महंगे होने के बाद भी बढ़ी डिमांड

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

Oct 08, 2017

This Diwali will be free from Pollution,eco-friendly firecrackers available in Markets

दिवाली करीब है और आसमान पर रोशनी बिखेरने के लिए पटाखा बाजार सज चुका है। हर साल पटाखों से होने वाले प्रदूषण पर काफी बहस होती है। ऐसे में इस बार पटाखा बाजार में ईको फ्रेंडली पटाखों की काफी वैरायटी आई हैं। ईको फ्रेंडली रॉकेट से लेकर अनार, फुलझड़ी, स्काई शॉट्स समेत बच्चों के लिए खास ईको फ्रेंडली दिवाली पटाखा पैक्स के ऑप्शन भी बाजार में मौजूद हैं। ईको फ्रेंडली पटाखों की खास बात यह है कि सामान्य पटाखों की तुलना में यह आवाज और प्रदूषण कम करते हैं। पटाखा बाजार के व्यापारियों के मुताबिक, इस बार सामान्य पटाखों की तुलना में लोग ईको फ्रेंडली पटाखे ज्यादा खरीद रहे हैं।

महंगे होने के बावजूद डिमांड बढ़ी -

यंगस्टर्स को रॉकेट्स और स्काईशॉट्स पसंद आते हैं। उनकी पसंद को देखते हुए और पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाने के मकसद से इस बार बाजार में ईको फ्रेंडली रॉकेट्स और स्काईशॉट्स आए हैं। एक पटाखा शॅाप ऑनर बताते हैं कि इनके रेट्स भले ही पिछले साल के मुकाबले बढ़े हों पर अवेयरनेस के चलते इनकी डिमांड बढ़ी है। ये पटाखे आम पटाखों की तुलना में कम आवाज वाले होते हैं और इनसे धुंआ भी कम निकलता है। वहीं ईको फ्रेंडली अनार और रॉकेट्स से अलग-अलग रंग की रोशनी भी निकलेगी, जिससे पर्यावरण को कम से कम नुकसान होगा। वह बताते हैं कि इस बार बाजार में 12 शॉट्स से लेकर 500 शॉट्स वाले स्काई शॉट आए हैं। 7500 रुपए से लेकर 15000 की कीमत में नॉर्मल और ईको फ्रेंडली पटाखे उपलब्ध हैं। बम पटाखों के साथ ही स्पार्कल फिरकी, पटाखा बंदूक जैसी कई आइटम्स मार्केट में मौजूद हैं। इनकी कीमत 50 रुपए से शुरू हैं। इसमें स्पार्कल फिरकी गुलाबी, ब्लू और ग्रीन कलर में मिल रही हैं। इसके साथ ही बच्चों के लिए भी एके. 47 मौजूद है, जो कि असली एके-47 की कॉपी है। इसकी कीमत 200 रुपए से शुरू है। अनार में भी बटरफ्लाई अनार, फिरकी बम, मल्टी कलर फुलझड़ी इस बार मार्केट में नए आइटम हैं। पटाखे पैकट की कीमत फुलझड़ी 20 रुपए से शुरू अनार 70 रुपए से शुरू फिरकनी 50 रुपए से शुरू हंटर 35 रुपए से शुरू रॉकेट 200 रुपए से शुरू गोला बम 300 रुपए से शुरू

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग