पुलिस के अनुसार न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी पूनम छाबड़ा ने मामला दर्ज करवाया कि पूजा छाबड़ा व गौरव छाबड़ा ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। दोनों आरोपित उसे लगातार ब्लैकमेल भी कर रहे है। खास बात यह है कि पीडि़ता व आरोपित दोनों शराब विरोधी मुहिम से जुड़ी हुई है। आरोपित व पीडि़ता के परिवार से जुड़े पूर्व विधायक गुरू शरण छाबड़ा की शराब विरोधी मुहिम चलाने के दौरान मौत हो गई थी।