20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 30 September : जानिए आज क्या कहता है आपका भाग्य बता रहे हैं तीन ज्योतिषाचार्य

पढ़े तीन ज्‍योतिषियों से राशिफल स‍मेत फैमिली एस्‍ट्रो स्‍पेशल सिर्फ पत्रिका पर

7 min read
Google source verification

जयपुर

image

Shipra Gupta

Sep 29, 2023

rashifal_feature_image.jpg

आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्‍त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।

ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज


अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 3 और भाग्यांक 1 है। आज के दिन में बहुत उच्च श्रेणी की सकारात्मक ऊर्जा उपलब्ध रहेगी। जो नए केवल धन संबंधी समस्याओं के हाल निकलने में उपयोग में आ सकती है बल्कि प्रबंधन संबंधी उलझन को भी सुलझाने में किए जा रहे हैं। प्रयत्नों में सार्थक भूमिका निभा सकती है इस ऊर्जा का उपयोग केवल वही लोग कर पाएंगे जो सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपने कार्यों को आगे बढ़ा रहे होंगे। अपने ऊपर या अपने कार्यों के ऊपर संदेह की स्थिति में आज की ऊर्जा का लाभ लेना मुश्किल धन के लिए किया जा रहे प्रयास और शिक्षा या ज्ञान के क्षेत्र में जुटे हुए शिक्षार्थी अपने सभी कार्यों में कम ऊर्जा या विश्वासी कमी के कारण छोड़े हुए कार्य वे सभी आज पूरे होने की संभावना है। मूलांक 1,3,5,7 और 9 वालों के लिए दिन बेहतर रहने की संभावना हैै।


टैरोकार्ड में आज का कार्ड 'द स्टार' के साथ 'फॉर ऑफ कप्स' है। आज के दिन में उम्मीद और इंस्पिरेशन के साथ उदारता और यथार्थवादी सोच के साथ आनंद और उम्मीद वाला दिन रहने की संभावना है। आज सभी लोग आपके पास बहुत उत्साह और आपकी योग्यता और कार्यों को लेकर के प्रशंसा के भाव से आपके पास आएंगे। किसी ऐसे प्रोग्राम या किसी ऐसे कार्यक्रम में आपके साथ दिन को सजा करेंगे जो उत्साह आनंद और कई दिनों तक जिसकी ऊर्जा से आप ऊर्जावान रहें। आज का दिन सकारात्मक से भरा हुआ दिन होने की पूरी संभावना है।

वैदिक ज्योतिष (मूनसाइन — सनसाइन)

सनसाइन के अनुसार कार्यस्थल पर आज का दिन बेहद थका देने वाला रह सकता है। केवल पीछे छूटे हुए काम बल्कि आगामी योजनाओं के लिए भी आज बहुत सा काम करना पड़ सकता है। आज का दिन अभूतपूर्व रूप से कार्यों की पेंडेंसी खत्म करने वाला दिन साबित होगा। आज बनाई गई योजनाएं या लिए गए निर्णय सफलता की ओर जाते हुए दिखाई देंगे। कार्य स्थल पर उच्च अधिकारी और सबोर्डिनेट्स के बीच बहुत ही सुंदर तालमेल देखने को मिल सकता है।

मूनसाइन के अनुसार आज का दिन भावनात्मक रूप से उत्साहित करने वाला तो रहेगा। लेकिन इसका लाभ साथी के साथ किसी योजना या कार्य या किसी आर्थिक गतिविधि को सफल बनाने के लिए अगर किया जाता है। भविष्य के कार्यक्रम बनाने के लिए किया जाता है तो इसका ज्यादा लाभ लिया जा सकता है। पारस्परिक संबंधों में आज का दिन ऊर्जा मां होने के बावजूद कोई बहुत ज्यादा अच्छी लाभकारी स्थितियां बनाता हुआ नहीं दिख रहा है। इसलिए अगर शुद्ध रूप से भावनात्मक वार्ता या मुलाकात है तो आज उसे टाला जाना बेहतर रहेगा।

कैसा रहेगा साप्ताहिक नौकरी पेशा राशिफल

नौकरीपेशा वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रूप से आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए सहायक सिद्ध हो सकता है। बहुत दिनों से इंतजार कर रहे लोगों को रोजगार के अवसर मिलने की संभावना रहेगी। अगर पिछले दिनों परिवर्तन करने के लिए उत्सुक लोगों के लिए भी यह सप्ताह महत्वपूर्ण हो सकता है। इस सप्ताह की ऊर्जा में एक महत्वपूर्ण बात उपलब्ध है। अगर आपके मन माफिक कार्य न भी मिल रहा हो तो उसे भी स्वीकार करें जो अवसर उपलब्ध हो। इस सप्ताह के मध्य में कार्य के दबाव बढ़ सकते हैं। उच्च अधिकारियों से संबंधों को सामान्य रखने के प्रयास करने होंगे। बदलाव की स्थिति या स्थान परिवर्तन की संभावना बनी रहेगी। सप्ताह का अंत नई जानकारी से भरा हो सकता है।


आपका सवाल

प्रश्न: महिलाएं लाल चुनरी को ओढ़ना शुभ मानती है इस रंग का वैज्ञानिक दृष्टिकोण से क्या मह्त्व है? — निखर शर्मा

उत्तर: लाल रंग की चुनरी महिलाओं द्वारा सनातन संस्कृति में पहनना बहुत शुभ माना गया है। इसका वैज्ञानिक महत्व यह है कि लाल रंग स्थिरता और प्रेम का प्रतीक माना गया है। लाल रंग उत्साह आनंद और अपने आसपास के वातावरण को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने के लिए जाना जाता है। जब महिलाएं लाल रंग पहनकर किसी शुभ कार्य में सम्मिलित होती हैं तो वह अपनी पूरी ऊर्जा के साथ पूरे समर्पण के साथ उसे कार्य को कर रही होती हैं। इसके साथ ही वह अपने साथी और परिवार के लिए पूरी तरह से एकात्मकता के भाव के साथ जुड़ी भी होती हैं। लाल रंग यह भी प्रकृति के अंदर गहरे जुड़ाव का प्रतीक माना गया है। इसलिए हमारी संस्कृति में महिलाओं के लाल रंग पहनकर के सभी शुभ कार्यों में सम्मिलित होने को बहुत पवित्र और ऊंची दृष्टि से देखा जाता है।

ज्यो पं चंदन श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता


मेष- अपने जीवन में ईगो को हावी न होने दें,सम्बंध कमजोर होंगे। सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। घर की साज-सज्जा पर धन खर्च होगा।

वृषभ- आपकी आदतों के कारण आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। संतान से संबंधित समस्या रहेगी। पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन- वाणी में मिठास लाए, बोलने से पहले सोचें। जीवन साथी के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। परिजनों के साथ यात्रा के योग हैं। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

कर्क- परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। धार्मिक कर्मों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

सिंह- आपकी आदतों के कारण आप मुश्किल में आ सकते हैं। मित्रों के माध्यम से रुके कार्य पूरे होंगे। प्रेम प्रसंगों में अपमानित होना पड़ सकता है। आर्थिक लाभ मिलेगा।

कन्या- आपकी मधुर वाणी से लोग प्रभावित हो गए। भवन भूमि से संबंधित उनके मामलों में गति आएगी।प्रशासनिक अधिकारियों के लिए समय अनुकूल है।

तुला- किसी को बोलने के पहले विचार करें। पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे। पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। यात्रा संभव।

वृश्चिक- धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। बिना सोचे समझे किसी कार्य को करने से रुके बड़ों का मार्गदर्शन मिलने से रुके कार्य पूरे हो गए। संतान संबंधित मामलों में चिंता मुक्त होंगे।

धनु- आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। किसी का अन्हित करने से पहले विचार करें युवाओं के लिए समय श्रेष्ठ है। प्रेम प्रसंग में सफल होंगे। व्यापार में लाभ होगा।

मकर- लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त होगी। आपके व्यवहार से लोग आपकी मदद करेंगे। व्यापार में उन्नति होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। समय उपयुक्त है।

कुंभ - दिनचर्या में बदलाव होगा। स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा। संतान के व्यवहार से खुश होंगे जीवन साथी के स्वास्थ्य में लाभ होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन- कार्यों की अधिकता रहेगी। लंबी यात्रा के योग हैं। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा। वाहन भूमि से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। सन्तान के विवाह की चिंता रहेगी।

संबंधित खबरें

ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पं. घनश्यामलाल स्वर्णकार

शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत : 1445
मु.मास: रवि-उल-अव्वल- 14
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: शरद्
मास: आश्विन
पक्ष: कृष्ण

श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज प्रात: 07-51 बजे से प्रात: 09-19 बजे तक शुभ तथा दोपहर 12-17 बजे से सायं 04-43 बजे तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 11-53 बजे से दोपहर 12-40 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।


शुभ तिथि: प्रतिपदा नन्दा संज्ञक शुभ तिथि दोपहर 12-22 बजे तक, तदन्तर द्वितीया भद्रा संज्ञक तिथि प्रारम्भ हो जायेगी। कृष्ण प्रतिपदा व द्वितीया दोनों ही तिथियां शुभ व मांगलिक कार्यों में शुभ होती हैं, पर अभी श्राद्धपक्ष में शुभ व मांगलिक कार्य शुभ नहीं होते। आज द्वितीया का श्राद्ध भी है।

नक्षत्र: रेवती ‘‘मृदु व तिङर््यंमुख’’ संज्ञक नक्षत्र रात्रि 09-08 बजे तक, तदन्तर अश्विनी ‘‘क्षिप्र व तिङर््यंमुख’’ संज्ञक नक्षत्र है। रेवती और अश्विनी दोनों गण्डान्त मूल संज्ञक नक्षत्र भी है। रेवती नक्षत्र में विवाह, जनेऊ, वास्तु, यात्रा व प्रवेश आदि के कार्य शुभ होते हैं, पर श्राद्धपक्ष में शुभ व मांगलिक कार्यादि शुभ नहीं कहे गए हैं।


योग: धु्रव नामक नैसर्गिक शुभ योग सायं 04-27 बजे तक, तदुपरान्त व्याघात नामक नैसर्गिक अशुभ योग हैं। व्याघात योग की प्रथम 9 घटी शुभ कार्यों में त्याज्य हैं।


विशिष्ट योग: सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग सूर्योदय से सायं 07-28 बजे तक, तदन्तर राजयोग नामक शुभ योग अगले दिन सूर्योदय तक है।


करण : कौलव नामकरण दोपहर 12-22 बजे तक, तदन्तर तैतिल व गरादि करण क्रमश: हैं।


व्रतोत्सव: आज दोज का श्राद्ध है। अशून्य शयन व्रत, क्षमावणी पर्व व पड़वा ढोक (जैन), पंचक रात्रि 09-08 बजे तक तथा गण्डमूल सम्पूर्ण दिवारात्रि है।

चंद्रमा: चंद्रमा रात्रि 09-08 बजे तक मीन राशि में व इसके बाद मेष राशि में रहेगा।


शुभ मुहूर्त: श्राद्धपक्ष में शुभ व मांगलिक कार्य शुभ नहीं कहे गए हैं। फिर भी अतिआवश्यकता में आज रेवती नक्षत्र में विपणि-व्यापाार का यथा आवश्यक मुहूर्त है।


दिशाशूल: शनिवार को पूर्व दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चन्द्र स्थिति के अनुसार आज रात्रि 09-08 बजे तक उत्तर दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है। इसके बाद पूर्व दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभ रहेगी।


राहुकाल (मध्यममान से): प्रात: 9-00 बजे से प्रात: 10-30 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासम्भव वर्जित रखना हितकर है।

आज जन्म लेने वाले बच्चे: इनके नाम (दो, चा, ची, चू, चे) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। रात्रि 09-08 बजे तक जन्मे जातकों की जन्म राशि मीन व इसके बाद जन्मे जातकों की जन्म राशि मेष है। मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति व मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। इनका जन्म स्वर्णपाद से है। सामान्यत: ये जातक साहसी, पुष्ट, सर्वप्रिय, धनवान, सुन्दर, चतुर, सलाहकार, मेधावी, कुशाग्र बुद्धि और विद्यावान होते हैं। इनका भाग्योदय 27 वर्ष की आयु तक होता है। मीन राशि वाले जातकों की व्यापार-व्यवसाय-नौकरी आदि के क्षेत्र में अनुकूल स्थिति है। कार्य-क्षेत्र विकसित होगा। आर्थिक लाभ सामान्य होगा, पर राज-समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।