5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में गर्मी ने तोड़ा सीजन का रिकॉर्ड, 42 डिग्री पर पहुंचा पारा

अप्रेल माह के समाप्त होते-होते गर्मी अब अपना असली रंग दिखाने लगी है। गुरुवार को भी राजधानी जयपुर में गर्मी ने सीजन का रेकॉर्ड तोड़ दिया।
2 min read
Google source verification
weather in rajasthan

madhya pradesh latest weather update today 28 april 2019

जयपुर। अप्रेल माह के समाप्त होते-होते गर्मी अब अपना असली रंग दिखाने लगी है। गुरुवार को भी राजधानी जयपुर में गर्मी ने सीजन का रेकॉर्ड तोड़ दिया। दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि इस सीजन का सर्वाधिक रहा है। वहीं रात के तापमान में थोड़ी राहत मिली है। बुधवार रात को 29 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले मंगलवार रात का तापमान 31.7 डिग्री दर्ज किया गया था।

इधर, सुबह से ही लोगों को तेज धूप परेशान करने लगी है। इसी के साथ दिन में अब लू ने भी परेशान करना शुरू कर दिया है। सुबह साढ़े आठ बजे ही 33.2 डिग्री पारा दर्ज किया गया। इसके बाद साढ़े 11 बजे 38.4, ढाई बजे 41.2 डिग्री पारा दर्ज किया गया। तापमान में उतार चढ़ाव के बीच गर्म हवा के झौंकों ने लोगों को बेहाल किए रखा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दिनों एेसा ही मौसम बने रहने का पूर्वानुमान है। सप्ताहांत में लू चलने की आशंका व्यक्त की गई है।

राजस्थान में तेज गर्मी के बीच तमिलनाडु में पांच दिन बाद चक्रवात 'फैनी' के दस्तक देने की संभावना है, जिसका असर दो दिन क रह सकता है। मौसम विभाग ने इसे लेकर तमिलनाडु में हाई अलर्ट जारी करने के साथ ही मछुआरों को समुद्र में न उतरने की सलाह दी है। इससे दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में तेज बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। इससे बड़ी तबाही मच सकती है।

प्रशासन ने तूफान से होने वाले हालात से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। तमिलनाडु में पिछले कुछ दिनों से गर्मी में काफी वृद्धि हुई है। इस तूफान से आमजन को भीषण गर्मी से राहत मिल सकेगी। मौसम विभाग द्वारा गुरुवार को जारी हाई अलर्ट के मुताबिक दक्षिणी राज्यों में भी हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी में हवा का दबाव कम होने के कारण भीषण बारिश और तेज हवाएं चल चलेंगी।

आईएमडी के अनुसार, चक्रवात 'फैनी' के 30 अप्रेल को तमिलनाडु के उत्तरी तट पर पहुंचने के आसार हैं। इसका असर यहां 1 मई को भी रह सकता है। इस दौरान तमिलनाडु और पुदुचेरी के तटीय और दूरदराज के इलाकों में तेज बारिश के साथ ही 115 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।