
Heavy Rain ALERT IN RAJASTHAN
जयपुर।
प्रदेश में चल रहे बारिश के दौर के चलते मौसम में लगातार तीन दिनों से गिरावट दर्ज की है। राजस्थान में करीब 20 से ज्यादा जिलों में इन दिनों बारिश का दौर जारी है। राजधानी जयपुर में भी कई जगह हल्की बारिश से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राजस्थान में मौसम यूं ही चलेगा। वहीं प्रदेश में उदयपुर, नागौर, भीलवाड़ा सहित आस पास के जिलों में तेज मूसलाधार बारिश हुई।
बारिश से किसानों के चेहरों पर ख़ुशी
प्रदेश के नागौर जिले के जायल तहसील मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद बारिश का दौर शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में तेज बारिश में बदल गया। जायल सहित तरनाऊ एवं आसपास के गांवों में दोपहर बाद साढ़े चार बजे से झमाझम बारिश से सड़कों एवं खेतों में पानी भर गया। जायल कस्बे में निकासी की व्यवस्था सही नहीं होने से दुकानों में पानी घुस गया। वहीं तरनाऊ सहित सीमावर्ती गांवों में तेज बारिश से खेत तालाब बन गए। गांवों के मार्गों पर पानी भर गया। अच्छी बारिश से किसानों के चेहरों पर मुस्कान छा गई है। पिछले दिनों बोई गई खरीफ की फसलों के लिए बारिश वरदान साबित होगी। व
उदयपुर में करीब आधा घंटे तक बरसे मेघ
उदयपुर जिले के लूणदा में शनिवार को दोपहर एक बजे करीब आधे घंटे तक मुसलाधार बरसात हुई । जिसके चलतें किसानों के चेहरे पर खुशी झलकती नजर आयी । वहीं लूणदा सहित आसपास के धाकडों का खेडा,संग्रामपुरा,अमरपुरा जागीर,भावपुरा आदि क्षैत्रों में भी मुसलाधार बरसात हुई वहीं मूसलाधार बरसात के बाद नदी-नालों में भी पानी की आवक शुरू हो गयी है।
भीलवाड़ा में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश
भीलवाड़ा शहर सहित जिलेभर में कई जगहों पर शनिवार अपराह्न हुई मूसलाधार बारिश से बांधों व तालाबों में पानी की आवक बढ़ी है। बारिश से लोगों को गर्मी व उमस से निजात मिली है। बारिश से पूर्व तेज व ठंडी हवाएं चलने से मौसम खुशगवार हो गया। जिले के बीगोद कस्बे के शनिवार दोपहर बाद तेज मूसलाधार बारिश हुई। तेज हवा के साथ आधे घन्टे से ज्यादा समय से बारिश हो रही है।
आकोला क्षेत्र के गांव में शनिवार को 3:30 बजे से ही तेज बारिश हो रही है। अरवड़ कस्बे सहित क्षेत्र में दोपहर बाद मौसम बदला और तेज हवा के साथ करीब एक घण्टे तक मूसलधार बारिश हुई। बारिश के दौरान सड़के व रास्ते जलमग्न हो गए। क्षेत्र के जलाशयों में पानी की आवक अच्छी आवक हुई है। जिससे अरवड़ बांध में तीन फिट पानी की आवक हुई है। गेंदलिया सहित कस्बे सहित क्षेत्र में दोपहर बाद अचानक मौसम बदला तथा उमड़- घुमड़ कर आए बादलों से हवा के साथ ही तेज बारिश शुरू हुई।
Published on:
14 Jul 2018, 6:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.