29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
video : उदयपुर में यहां चाेेरोंं ने दो दुकानों में सेंध लगाकर 1 लाख 20 हजार के सामान पर किया हाथ साफ
Play video

video : उदयपुर में यहां चाेेरोंं ने दो दुकानों में सेंध लगाकर 1 लाख 20 हजार के सामान पर किया हाथ साफ

चाेेेरों ने दुकानों को निशाना बनाते हुए करीब 1 लाख 20 हजार रुपए का इलोक्ट्राॅॅनिक्स व टेंट हाउस के सामान पर हाथ साफ कर लिया
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 14 Jul 2018, 8:26 PM IST

हेमंत आमेटा/भटेवर. कस्‍बे में बीती रात को उदयपुर मार्ग पर चाेेेरों ने दुकानों को निशाना बनाते हुए करीब 1 लाख 20 हजार रुपए का इलोक्ट्राॅॅनिक्स व टेंट हाउस के सामान पर हाथ साफ कर लिया। जानकारी के अनुसार, उदयपुर मार्ग पर आमने-सामने स्थित गोपाल लौहार की टेंट हाउस एवं रामचंद्र सुथार की इलेेक्ट्राॅॅनिक्स की दुकानों के अंदर चाेेरोंं ने लोहे का सरिया डालकर शटर तोड़ दिया। इसके बाद चाेेरोंं ने गोपाल लौहार की टेंट हाउस की दुकान से करीब पचास हजार रूपए कीमती सामान में एक लेपटॉप, पांच मेटेलिक लाइट, जिगसो मशीन, स्क्रू ड्राइवर मशीन, ग्रेंडर मशीन सहित एक लाइफ इंश्‍योरेंस की पॉलिसी पर हाथ साफ कर लिया। वहींं सामने स्थित रामचंद्र सुथार की इलेेक्ट्रोनिक्स की दुकान में से 70 हजार रुपए कीमती 3 हेंड कटर, 3 पानी की मोटर, 6 डब्ल्यूसी वाल्व, 40 नल सेट, 1 एलईडी टीवी, 6 वायर बंडल सहित छोटे बड़े इलेेक्‍ट्रॉन‍िक व नल फिटिंग के सामान चुराकर ले गए। इसके बाद मार्ग पर गुजरने वाले लोगोंं द्वारा सूूचना देने पर दोनों दुकान मालिक अपनी दुकान पर पहुंंचे और चाेेरी होने की सूचना खेरोदा पुलिस को दी। इस पर खेरोदा थाना अधिकारी पूूनाराम गुर्जर सहित शम्भू प्रकाश, राकेश, मदन खत्री मौके पर पहुंंचे। पुलिस ने दुकान मालिकोंं द्वारा दी गई रिपोर्ट पर अज्ञात चाेेरोंं के खिलाफ मामला दर्ज कर मौका पर्चा बनाते हुए दुकानों के बाहर से आवश्यक साक्ष्य जुटाकर अनुसन्धान शुरू कर दिया है।