
जयपुर। गणेश चतुर्थी पर यातायात पुलिस ने राजधानी में यातायात के लिए विशेष व्यवस्थाएं निर्धारित की हैं। जेएलएन मार्ग जेडीए सर्कल पर हजारों श्रद्धालुओं की रेलमपेल को देखते हुए कई मार्गों पर वाहनों को डायवर्ट भी किया गया है। यह व्यवस्था बुधवार रात 12 बजे से लागू कर दी गई, जो 13 सितम्बर की रात्रि तक रहेगी।