3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनपथ से निकलें जरा संभलकर, बदली मिलेगी यातायात व्यवस्था

राजस्थान दिवस समारोह के चलते हुए बदलाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 22 Mar 2018, 9:38 PM IST

jaipur

अश्विनी भदौरिया / जयपुर।राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन 23 मार्च से 30 मार्च तक किया जा रहा है। इस मौके पर शहरवासियों को सुगम यातायात मुहैया करवाने के लिए यातायात पुलिस ने कुछ बदलाव किए हैंं। ये गुरुवार रात से ही लागू हो गया है। पुलिस उपायुक्त यातायात लवली कटियार ने बताया कि समारोह की तैयारियों के दौरान 22 मार्च से जनपथ पर सुगम और सुरक्षित यातायात के लिए यातयात में कुछ बदलाव किए गए हैं।

ये रहेगा बदलाव
अम्बेडकर सर्किल से जनपथ होकर विधानसभा की तरफ जाने वाला सामान्य यातायात अम्बेडकर सर्किल से अमर जवान ज्योति तक मुख्य मार्ग से होते हुए अमर जवान ज्योति के बाद सर्विस लेन होकर विधानसभा तिराहा होते हुए पंकज सिंघवी मार्ग, आई.बी.एस हॉस्पिटल तिराहा से होकर अपने गन्तव्य स्थान पर जा सकेगा।

-विधानसभा तिराहे से जनपथ होकर अम्बेडकर सर्किल की तरफ आने वाला सामान्य यातायात मुख्य मार्ग से न आकर विधानसभा तिराहे से अम्बेडकर सर्किल के मध्य बनी हुई सर्विस लाइन से होकर अम्बेडकर सर्किल होकर अपने गन्तव्य स्थान पर जा सकेगा।


-पंकज सिंघवी मार्ग से विधानसभा तिराहे की तरफ आने वाला सामान्य यातायात पंकज सिंघवी मार्ग से आई.बी.एस. हॉस्पिटल तिराहा से अपने गन्तव्य स्थान पर जा सकेगा।

-अम्बेडकर सर्किल से विधान सभा तिराहा तक की सर्विस लेन व ज्योति नगर तिराहा से पंकज सिंघवी मार्ग तिराहा तक तथा आई.बी.एस. हॉस्पिटल तिराहा से विधान सभा के पीछे वाली रोड़ पर सभी प्रकार के वाहनो की पार्किग निषेध रहेगी।

पुलिस की कोशिश सुगम यातायात की
बीते एक सप्ताह की बात करें तो परकोटो से लेकर जेएनएन मार्ग तक यातयात का डायवर्जन था। कई लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा था। बीते दिनों आईटी फेस्ट के दौरान 21 मार्च तक यातायात प्रभावित रहा। कुछ ऐसा ही हाल परकोटा में गणगौर माता की सवारी और झूलेलाल जयंती के दौरान निकलने वाली शोभायात्रा में भी रहा था। यातायात पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लोगों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए कुछ समय पहले ही रास्ता रोका जाता है।