21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, देखें वीडियो
Play video

वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, देखें वीडियो

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Aug 17, 2018

जयपुर।

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोक सन्देश में कहा कि वाजपेयी को एक महान् देशभक्त, प्रभावशाली वक्ता, विशाल हृदय के धनी एवं व्यापक दृष्टिकोण रखने वाले नेता के रूप में हमेशा याद किया जाता रहेगा।
इसके अलावा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने शोक संदेश में कहा कि वाजपेयी महान् नेता थे, जिन्होंने राजनीति में सैंद्धांतिक मूल्यों को महत्व देकर राजनीति की गरिमा को बढ़ाने का काम किया। वे सभी विचारधाराओं का सम्मान करते थे। पक्ष-विपक्ष के मान-सम्मान को कायम रखने के लिए भी वे हमेशा तत्पर रहे। देश की राजनीति में उनका अति विशिष्ट स्थान रहा है, उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। इनके अलावा निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रूपेश कान्त व्यास और शिवजी लाल मीणा ने शोक व्यक्त किया है। सभी ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़