5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो आईएएस के तबादले, एक को लगाया सलूंबर कलक्टर

राज्य सरकार ने दो आईएएस अफसरों के तबादले किए है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Jan 25, 2024

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राज्य सरकार ने दो आईएएस अफसरों के तबादले किए है। वहीं 12 आईएएस अफसरों को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। ये अपने वर्तमान पद के साथ ही अन्य पदों को भी संभालेंगे।
विभाग के आदेश के अनुसार आईएएस आलोक को प्रमुख आवासीय आयुक्त, नई दिल्ली और जसमीत सिंह संधू को जिला कलक्टर सलूंबर में लगाया गया है। इसके साथ ही मुकुल शर्मा निदेशक, सिविल एविएशन का जिला कलक्टर सलूंबर में किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है।

इन्हें मिला इन पदों का अतिरिक्त कार्यभार

कुलदीप रांका-राज्य आयुक्त, विशेष योग्यजन
श्रेया गुहा- अध्यक्ष, राजस्थान राज्य बस टर्मिनल विकास प्राधिकरण।
आनंद कुमार-आयुक्त, नागरिक सुरक्षा विभाग
अजिताभ शर्मा-अध्यक्ष,राजसीको जयपुर एवं आयुक्त राजस्थान फाउंडेशन
वैभव गालरिया- अध्यक्ष, राजस्थान राज्य बीज निगम लिमिटेड
टी.रविकांत-अध्यक्ष, जेसीटीएसएल
आरती डोगरा- अध्यक्ष, राजकॉम्प इंफो सर्विसेज लिमिटेड
लक्ष्मण सिंह कुडी- निदेशक, राज्य कृषि विपणन
प्रज्ञा केवलरमानी-सीईओ, मेला विकास प्राधिकरण
गौरव अग्रवाल-जिला कलक्टर , जोधपुर ग्रामीण
सलोनी खेमका- उप मुख्य कार्यकारी, रीको लिमिटेड, खैरथल-तिजारा