1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजधानी में आवारा पशु दे रहे है हादसों को न्योता,विदेशी नागरिक की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

अलसुबह जयपुर शहर में आवारा जानवरों के चलते दो हादसे हो गए। आवारा जानवर जानलेवा साबित हो रहे और हादसों को जन्म दे रहे है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh

•

Updated: 22 Nov 2017, 11:56 AM IST

two more accidents in the capital due to vagrant animals  Administration Fails to remove stray animals

जयपुर। पिंकसिटी को स्मार्टसिटी बनने की ओर अग्रसर है। लेकिन शहर में घूमते आवारा जानवरों को हटाने में प्रशासन पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। आवारा जानवर जानलेवा साबित हो रहे और हादसों को जन्म दे रहे है। अर्जेटीना के नागरिक की चौड़ा रास्ता में सांड के टक्कर मारने से मौत हो गई। वहीं आज अलसुबह जयपुर शहर आवारा जानवरों के चलते दो हादसे हो गए। इन हादसों ने चार जनों को अस्पताल पहुंचा दिया।

पहला हादसा शिवदासपुरा थाना इलाके में विधाणी के पास हुआ। जहां पर गाय को बचाने के चक्कर में ट्रोला बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में ट्रोला चालक व खलासी घायल हो गए। सड़क पर आवारा घूमते पशु लगातार हादसों की वजह बनते जा रहे है। गाय को बचाने के टक्कर में विधाणी चौराहे पर आज अलसुबह एक ट्रोला पलट गया। हादसे में ट्रोला चालक व खलासी घायल हो गया। घायलों का महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना पर शिवदासपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची , लेकिन बड़ी क्रेन नहीं मिलने के कारण ट्रोला घटना स्थल से हटाया नहीं जा सका। पुलिस के अनुसार आज अलसुबह करीब पांच बजे विधाणी चौराहे पर गाय को बचाने के चक्कर में एक ट्रोला बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में ट्रोला चालक-खलासी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। ट्रोले में चावल की बोरियां भरी थी। सड़क पर ट्रोला पलटा होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने कई घंटों की मशक्कत के बाद बड़ी क्रेन की व्यवस्था कर ट्रोले को हटाया। पुलिस ने हादसे की सूचना ट्रोला मालिक को भी दे दी है।

दूसरा हादसा गुर्जर की थड़ी पर हुआ, जहां पर गाय को बचाने के चक्कर में एक टैक्सी कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। आवारा जानवरों के चलते लगातार हो रहे हादसे प्रशासन की लापरवाही को उजागर करते है। पुलिस के अनुसार आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे गुर्जर की थडी अंडर पास में गाय को बचाने के चक्कर में एक कैब बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार चालक व यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद जाम लग गया। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और क्रेन की मदद से कार को हटाकर थाने पर खड़ा करवा दिया।