28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेबतराशी करती दो शातिर महिला गिरफ्तार

गैंग की अन्य महिलाओं की जीआरपी कर रही तलाश
2 min read
Google source verification
crime

जेबतराशी करती दो शातिर महिला गिरफ्तार

जयपुर. जयपुर रेलवे स्टेशन पर जेबतराशी के मामले में जीआरपी ने दो शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपिताओं के कब्जे से जेबतराशी का माल बरामद किया है।
जीआरपी थानाधिकारी सम्पत राज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपिता रीना (33) और रेखा (28) निवासी बेगम विहार बैगमपुर सरस्वती विहार उत्तर-पश्चिम दिल्ली की हैं। जयपुर रेलवे स्टेशन पर सीकर निवासी राजेन्द्र कुमार पारीक की जेब से जेबतराशों ने पर्स पार कर लिया। जेबतराशी के दौरान शोर-शराबा होने पर गश्त कर रही जीआपी टीम ने दो संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा। तलाशी में उनके पास जेबतराशी किया पर्स मिल गया। जीआरपी ने दोनों आरोपित महिलाओं से पर्स और उसमें रखी 2 हजार 320 रुपए की नकदी को जब्त कर लिया। दोनों आरोपिता के पास से सोने की तीन कान की झुमकी भी मिली है, जिन्हें चोरी करना स्वीकार किया गया है। दोनों शातिर किस्म की चोर है, जो ट्रेनों में यात्रियों के चढ़ते व उतरते समय उनके आगे-पीछे खड़े होकर भीड़भाड़ का फायदा उठाकर जेबतराशी की वारदात को अंजाम देती है। पूछताछ में आरोपिताओं ने ट्रेनों में चोरी व जेबतराशी की आधा दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने बताया कि इन महिलाओं से अभी और वारदातों के बारे में पता चलेगा।

दस महिलाओं का है गैंग
थानाधिकारी ने बताया कि गुजराती महिलाओं की आठ से दस महिलाओं की गैंग है। बताया जा रहा है कि ये पॉश घरों की महिलाएं हैं। स्टेशन पर जिन महिलाओं के पीछे बैग लटका रहता है उन्हें ये शातिर महिलाएं घेर लेती हैं। एक-दो महिला ध्यान बंटाती है। बाकि शातिर महिलाएं भीड़ में धक्का मुक्की करती हैं। पीडि़त महिला के पीछे एक महिला बैग की चेन खोलकर सामान पार कर साथ चल रही दूसरी महिला को दे देती है, ताकि यदि पकड़ में आ जाए तो उसके पास सामान नहीं मिले। गैंग की अन्य महिलाओं की तलाश जारी है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग