25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Elections 2023 : केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान आज जयपुर दौरे पर, लेंगे BJP की संभाग बैठक

Rajasthan Elections 2023 : केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान आज जयपुर दौरे पर, लेंगे BJP की संभाग बैठक

Dharmendra Pradhan Jaipur visit : केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान रविवार को एक दिवसीय दौरे पर जयपुर आ रहे हैं। धर्मेन्द्र प्रधान भाजपा की संभाग बैठक लेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 8 Oct 2023, 9:23 AM IST

dharmendra_pradhan.jpg

केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान

Rajasthan Assembly Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 ने तेज गति पकड़ ली है। चुनाव डेट कभी भी घोषित हो सकती है। राजस्थान की सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा ने एड़ी चोटी एक कर दिया है। राज्यस्तरीय नेता तो तैयारी में जुटे ही है, पर केंद्रीय नेता कोई भी चूक नहीं करना चाह रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान रविवार को एक दिवसीय दौरे पर जयपुर आ रहे हैं। धर्मेन्द्र प्रधान यहां भाजपा की संभाग बैठक लेंगे। शाम को सोशल मीडिया वॉलिन्टियर्स से संवाद भी करेंगे। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का 9 और 10 अक्टूबर को राजस्थान दौरा भी निरस्त हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सोमवार काे बीकानेर में संभाग बैठक लेंगे। वहीं, प्रदेश चुनाव प्रभारी सोमवार को ही भरतपुर संभाग के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक लेंगे। यह बैठक भरतपुर में ही होगी।

यह भी पढ़ें - जोधपुर में PM Modi कांग्रेस पर गरजे, बोले - लाल डायरी में है भ्रष्टाचार की काली करतूत, जानें भाषण की 10 बड़ी बातें

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : भाजपा के साथ संगठन भी सक्रिय, राजस्थान दौरे पर आएंगे जे पी नड्डा और बी एल संतोष