जयपुर
उत्तर प्रदेश में कन्नौज में ( Kannauj Bus insident Today ) शुक्रवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में करीब 21 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए हैं। हादसे में 20 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरसहायगंज से जयपुर आ रही एक निजी ट्रैवल कंपनी की स्लीपर बस जीटी रोड पर ट्रक से भिड़ ( UP Bus Accident today ) गई। टक्कर के बाद ट्रक का डीजल टैंक फट गया और इससे ट्रक और बस दोनों में आग लग गई। कन्नौज एसपी का कहना है कि हादसे में 20 से ज्यादा लोगों की मारे जाने की आशंका है।