अमरीका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की वजह से भवानी सिंह रोड स्थित पोलो सर्कल, रामबाग चौराहा, जेएलएन मार्ग पर ओटीएस चौराहा से रामनिवास बाग, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, हवामहल बाजार, सुभाष चौक से आमेर तक, ओटीएस चौराहा से केन्द्रीय विद्यालय नंबर तीन तिराहा तक यातायात को सुबह 8.15 से शाम 4 बजे तक आवश्यकता पड़ने पर समानांतर मार्ग टोंक रोड, झालाना बाइपास, जवाहर नगर बाइपास, जनपथ, पृथ्वीराज रोड, एमआइ रोड, गोविंद मार्ग, मोती डूंगरी रोड, किशनपोल बाजार, रामगंज बाजार, घाटगेट बाजार, दिल्ली रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।