25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / अमरीका के उपराष्ट्रपति डेढ़ घंटे तक राजस्थान के आमेर महल में रहेंगे, इसकी खूबसूरती बना देगी दीवाना

अमरीका के उपराष्ट्रपति डेढ़ घंटे तक राजस्थान के आमेर महल में रहेंगे, इसकी खूबसूरती बना देगी दीवाना

Us Vice President Jd Vance: अमरीका के उपराष्ट्रपति वेंस 22 अप्रेल को परिवार सहित सुबह आमेर महल जाएंगे, जहां वे डेढ़ घंटे तक महल में रहेंगे। 22 अप्रेल को आमेर महल पहुंचने पर उनका राजस्थानी परंपरा से स्वागत किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 21 Apr 2025, 8:09 AM IST

Us Vice President Jd Vance: अमरीका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 21 अप्रेल को देर रात जयपुर पहुंचेंगे और 24 अप्रेल को सुबह यहां से वाशिंगटन लौट जाएंगे। इसे लेकर जयपुर में युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। वेंस 22 अप्रेल को परिवार सहित सुबह आमेर महल जाएंगे, जहां वे डेढ़ घंटे तक महल में रहेंगे। 22 अप्रेल को आमेर महल पहुंचने पर उनका राजस्थानी परंपरा से स्वागत किया जाएगा।

आपको बता दें कि आमेर महल को अंबर किला या आमेर पैलेस के नाम से जाना जाता है। इसे राजा मान सिंह ने साल 1592 में तैयार करवाया था। यह किला करीब 1.5 वर्ग मील में फैला हुआ है। यह वास्तुकला का एक शानदार नमूना है। आमेर महल की दीवारों की खास बात ये है कि लाल पत्थर और बहुत ही सुन्दर मार्बल से बनी हुई है।

महल में शीश महल, ओट जय मंदिर और सुख निवास जैसे बहुत सारी चीजें बनी हुई हैं। सुख निवास की खासियत ये है कि यहां हमेसा आप खुद को प्रकृति से जुड़ा हुआ महसूस कर सकते हैं। सुख निवास में हमेसा ताजा और खुली हवा आपको महसूस होती रहेगी। इसे अपनी शाही सुंदरता के लिए यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। आमेर किले में विशाल रंगीन दीवारें और बहुत सारे खूबसूरत प्रवेश द्वार हैं, जो इसकी सुंदरता को बढ़ाते हैं।

सम्मोहित करता है शीश महल

वहीं यहां शीश महल देख कर आप सम्मोहित हो जाएंगे। यह शीशे से घिरा एक ऐसा कमरा है जो रोशनी की एक किरण से रौशन हो जाता है। आमेर किले प्रवेश करते ही सबसे पहले दीवान-ए-आम आता है। यह संगमरमर के 40 खम्भों का बना एक आयताकार बड़ा कमरा है। यहां पर राजा जनता की शिकायतें सुनते थे। आमेर किले की सबसे ऊपरी मंजिल पर कई खिड़कियां हैं। इन्हें सुहाग मंदिर कहा जाता है। इन झरोखों से रानियां शाही दरबार और उत्सवों का नजारा लेती थीं।

यह भी पढ़ें-अमरीका के उपराष्ट्रपति के साथ उनका परिवार भी आएगा जयपुर, आमेर महल में रहेंगे डेढ़ घंटे, पर्यटकों का प्रवेश रहेगा बंद