17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजे भी 2 बार रह चुकी हैं Rajasthan Bjp President, जानें अब तक किस-किसके हाथ में रही कमान

Rajasthan Bjp President List: राजस्थान में बीजेपी के पहले प्रदेशाध्यक्ष जगदीश प्रसाद माथुर रहे हैं, इनके अलावा अब तक 15 बार प्रदेशाध्यक्ष के नाम बदल चुके हैं।

4 min read
Google source verification
Rajasthan Bjp President List Latest News

वसुंधरा भी दो बार रह चुकी हैं राजस्थान भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष, जानें अब तक किस-किसके हाथ में रही कमान

Rajasthan Bjp President List: भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में अब तक करीब 15 प्रदेशाध्यक्ष बना चुकी है। हालांकि राज्य में वसुंधरा राजे सिंधिया का कार्यकाल ज्यादा सफल माना जाता है। वे यहां दो बार राज्य की प्रदेशाध्यक्ष और दो बार राज्य की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। राजे ने वर्ष 2002-03 में पहली बार पार्टी अध्यक्ष की कमान संभालते हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाई।

भाजपा मुखियाओं की सूची में सबसे ज्यादा बार प्रदेशाध्यक्ष बनने का खिताब स्व. भंवरलाल शर्मा के नाम दर्ज है। राजस्थान में बीजेपी के पहले प्रदेशाध्यक्ष जगदीश प्रसाद माथुर रहे हैं, इनके अलावा अब तक 15 बार प्रदेशाध्यक्ष के नाम बदल चुके हैं।

1. जगदीश प्रसाद माथुर राजस्थान में बीजेपी के पहले प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। इनका कार्यकाल 10 अप्रैल 1980 से 1981 तक रहा है।

2. चूरू के हरीशंकर भाभड़ा 1981 में प्रदेशाध्यक्ष बने और जनवरी 1986 तक इस पद पर रहे।

3. जयपुर के भंवर लाल शर्मा सबसे ज्यादा तीन बार बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष रहे। पहली दफा जनवरी 1986 से दिसम्बर 1988, दूसरी बार शर्मा जुलाई 1989 से मार्च 1990 तक और तीसरी बार 17 जून, 2000 से 14 नवम्बर, 2002 तक प्रदेशाध्यक्ष पद पर रहे।

4. कोटा के ललित किशोर चतुर्वेदी दो बार पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रहे। पहली बार दिसम्बर 1988 से जुलाई 1989 तक और दूसरी बार 14 दिसम्बर, 2003 से 7 फरवरी, 2006 तक पद पर रहे।

5. जयपुर के रामदास अग्रवाल मार्च 1990 से 18 दिसम्बर 1997 तक प्रदेशाध्यक्ष रहे।

6. कोटा के रघुवीर सिंह कौशल राज्य में छठे अध्यक्ष रहे इनका कार्यकाल 18 दिसम्बर, 1997 से 26 मई, 1999 तक पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रहे।

7. उदयपुर के गुलाब चंद कटारिया 26 मई, 1999 से 17 जून, 2000 तक राजस्थान बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं।

8. राजस्थान की मुख्यमंत्री भी रह चुकी वसुंधरा राजे प्रदेश में दो बार पार्टी प्रदेशाध्यक्ष बन चुकी हैं। पहली बार 14 नवम्बर, 2002 से 14 दिसम्बर, 2003 तक और दूसरी बार 2 फरवरी, 2013 से 12 फरवरी 2014 तक इस पद पर रही हैं।

9. चूरू के डाॅ. महेश चंद शर्मा 7 फरवरी, 2006 से 7 जनवरी, 2008 तक प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं।

10. ओम प्रकाश माथुर जो कि पार्टी में बतौर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। वे 7 जनवरी, 2008 से 13 जुलाई, 2009 तक प्रदेशाध्यक्ष रहे।

11. अरुण चतुर्वेदी जो कि भाजपा की राजस्थान सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भी रहे हैं।उन्होने 13 जुलाई, 2009 से 2 फरवरी, 2013 तक बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का पद संभाला है।

12. अशोक परनामी जो कि जयपुर के आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक रह चुके हैं। 12 फरवरी 2014 को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त हुए बाद में 16 अप्रैल 2018 को इस्तीफा दे दिया।

13. मदनलाल सैनी 29 जून 2018 को प्रदेशाध्यक्ष बने और जून 2019 में उनका निधन हो गया।

14. सतीश पूनिया का 14 सितंबर 2019 को को राजस्थान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पद पर मनोनयन किया गया। इनका मनोनयन बीजेपी के तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के निधन के बाद किया गया। इसके बाद 27 दिसंबर 2019 को संगठन चुनाव प्रक्रिया अपनाकर पूनिया को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।

15. सीपी जोशी जो को 23 मार्च 2023 को बीजेपी का 15वां प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है।

जगदीश प्रसाद माथुर राजस्थान में बीजेपी के पहले प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। इनका कार्यकाल 10 अप्रैल 1980 से 1981 तक रहा है

हरीशंकर भाभड़ा 1981 में प्रदेशाध्यक्ष बने और जनवरी 1986 तक इस पद पर रहे

भंवर लाल शर्मा सबसे ज्यादा तीन बार बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष रहे। पहली दफा जनवरी 1986 से दिसम्बर 1988, दूसरी बार शर्मा जुलाई 1989 से मार्च 1990 तक और तीसरी बार 17 जून, 2000 से 14 नवम्बर, 2002 तक प्रदेशाध्यक्ष पद पर रहे

ललित किशोर चतुर्वेदी दो बार पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रहे। पहली बार दिसम्बर 1988 से जुलाई 1989 तक और दूसरी बार 14 दिसम्बर, 2003 से 7 फरवरी, 2006 तक पद पर रहे

रघुवीर सिंह कौशल राज्य में छठे अध्यक्ष रहे इनका कार्यकाल 18 दिसम्बर, 1997 से 26 मई, 1999 तक पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रहे।

संबंधित खबरें

जयपुर के रामदास अग्रवाल मार्च 1990 से 18 दिसम्बर 1997 तक प्रदेशाध्यक्ष रहे।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग