5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रामीणों ने निकाला अस्थायी समाधान

आवां. गर्मी की दस्तक के साथ ही आवां के ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट गहराने लगा है। निवारिया पंचायत के कंवरपुरा में पानी की किल्लत से आमजन और मवेशी खासे परेशान हंै। सरकार, प्रशासन और जलदाय विभाग की अनदेखी से परेशान युवाओं ने सोमवार को मशक्कत कर ट्यूबवैल की मोटर को बाहर निकाला तथा जनसहयोग से ठीक कराक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 18 Apr 2017, 12:36 PM IST

आवां क्षेत्र के कंवरपुरा में ट्यूबवैल की खराब मोटर को निकालते ग्रामीण।

आवां. गर्मी की दस्तक के साथ ही आवां के ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट गहराने लगा है। निवारिया पंचायत के कंवरपुरा में पानी की किल्लत से आमजन और मवेशी खासे परेशान हंै। सरकार, प्रशासन और जलदाय विभाग की अनदेखी से परेशान युवाओं ने सोमवार को मशक्कत कर ट्यूबवैल की मोटर को बाहर निकाला तथा जनसहयोग से ठीक कराकर जल संकट का अस्थायी समाधान निकाला है। ग्रामीण रामनिवास गुर्जर, राकेश मीना, राजेश मीना, राजेन्द्र मीना, रामकुमार भील, पूरणमल गुर्जर, हंसराज गुर्जर, हरि सिंह मीना आदि ने बताया कि गांव के एक मात्र सरकारी ट्यूबवैल 10 दिन से खराब था। लोगों को मीलों दूर जाकर प्यास बुझानी पड़ रही है। इधर, सरपंच राजी देवी ने एक सप्ताह में यहां नई मोटर लगाकर राहत दिलाने का आश्वासन दिया है।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़