24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur: रिश्ता तुड़वाने के लिए प्रेमी बनकर युवती के मंगेतर से मिलने पहुंचा ‘राहुल’ निकला ‘शाकिर’, हुई जमकर पिटाई

उसने दावा किया कि, उसका युवती से प्रेम संबंध है। संदेह होने पर सख्ती से पूछताछ की गई, तब उसने असली नाम शाकिर बताया। इस पर दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 1 Aug 2025, 8:24 AM IST

बजाज नगर थाना (फोटो: पत्रिका)

जयपुर के बजाज नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक युवक और महिला युवती का तय रिश्ता तुड़वाने पहुंचे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित कई संगठनों के लोग थाने पहुंचे और युवक पर लव जिहाद के तहत युवती को बहकाने का आरोप लगाया।

पुलिस के अनुसार, ब्रह्मपुरी निवासी युवती का रिश्ता बजाज नगर इलाके में गौतम नगर निवासी युवक से तय हुआ था। गुरुवार रात शाकिर नामक युवक एक महिला नीलू के साथ युवती के मंगेतर के घर पहुंचा और खुद को राहुल पचेरवाल बताकर परिचय दिया।

उसने दावा किया कि, उसका युवती से प्रेम संबंध है। संदेह होने पर सख्ती से पूछताछ की गई, तब उसने असली नाम शाकिर बताया। इस पर दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी युवक और महिला से पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ब्रह्मपुरी से आए लोगों ने बताया कि, शाकिर पहले भी युवती को कई बार रास्ते में रोककर परेशान कर चुका है। उसे समझाने की कोशिशें भी की गईं लेकिन वह नहीं माना।

विश्व हिंदू परिषद ने लगाया आरोप

बजाज नगर थाने पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री अशोक डीडवानिया ने आरोप लगाया कि कुछ मुस्लिम युवक तिलक-कलावा पहनकर हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसा रहे हैं। भाजपा के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा ने इसे संगठित गिरोह की करतूत बताया। ऐसे लोगों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि, जिस लड़की का रिश्ता होता है, उनका रिश्ता तुड़वाने पहुंच जाते है।