31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज बारिश में नारेबाजी करती महिलाएं मंत्री के कमरे तक पहुंची, पुलिस ने किया बाहर, देखें वीडियो

Jaipur Hindi News : शिक्षा संकुल में चल रहा था व्यावसायिक प्रशिक्षकों का धरना, शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ( Govind Singh Dotasara ) को आते देख नारेबाजी करती प्रशासनिक भवन में हुई दाखिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 6 Aug 2019, 6:17 PM IST

jaipur

तेज बारिश में नारेबाजी करती महिलाएं मंत्री के कमरे तक पहुंची, पुलिस ने किया बाहर, देखें वीडियो

जया गुप्ता / जयपुर। शिक्षा संकुल पर सोमवार देर रात प्रदर्शन करने पहुंचे व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने मंगलवार को अपना विरोध उग्र कर दिया। पहले मुख्य गेट के पास बैठकर धरना दे रहे व्यावसायिक प्रशिक्षक शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ( Govind Singh Dotasara ) के देख प्रशासनिक भवन तक पहुंच गए।

महिलाएं नारेबाजी करती हुई प्रशासनिक भवन में मंत्री के कमरे तक पहुंच गई। करीब एक घंटे तक नारेबाजी करती महिलाएं वहीं बैठ गई। इस दौरान मंत्री के गाड़ी के आगे पुरुष प्रशिक्षक हनुमान चालीसा का पाठ करते रहे। पहले मंत्री के स्टाफ ने उन्हें हटाने का प्रयास किया। जब वे नहीं मानी तो बजाज नगर थाना पुलिस को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को वहां से हटाकर बाहर भेजा। इसके बाद भी गाड़ी के बाहर वे धरना देकर बैठे रहे। मंत्री ने विभागीय आईएएस अधिकारियों को बुलाकर बैठक ली। बैठक करीब घंटे भर तक चली।

इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं प्रशिक्षक

धरने दे रही महिला प्रशिक्षक अनिता ने बताया कि सरकार ने करीब पांच वर्ष पहले व्यावसायिक प्रशिक्षक के रुप में कम्पनी के माध्यम से लगाया था। अब 24 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। साथ ही 1 जनवरी से सरकार ने हमें नौकरी से हटा दिया है। पिछले एक महीने से धरना दे रहे हैं, मगर कोई सुन नहीं रहा। सरकार हमें हटाकर नए सिरे से प्रशिक्षक लगा रही है।

मंत्री ने दिया आश्वासन

करीब डेढ घंटे तक चले हंगामे के बाद मंत्री डोटासरा ने बाहर आकर प्रदर्शनकर्ताओं से मुलाकात की। डोटासरा ने कहा कि उनकी मांगे सुनी जाएंगी।