25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Weather Update : मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, कुछ देर में इन 10 जिलों में होगी झमाझम बारिश

Weather Update : मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, कुछ देर में इन 10 जिलों में होगी झमाझम बारिश

Weather Big Update : राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। आईएमडी अलर्ट के अनुसार, मानसून सक्रिय है। आज राजस्थान के 10 जिलों में झमाझम बारिश होगी। जानें बाकी जिलों में मौसम का क्या हाल होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 29 Jul 2023, 2:58 PM IST

weather_alert_2.jpg

Weather Big Update

Weather Update : राजस्थान में मानसून एक्टिव है। और पूरे राजस्थान में झूमकर बदरा बरस रही है। IMD अलर्ट है कि, आज राजस्थान के 10 जिलों में झमाझम बारिश होगी। जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में आज प्रबल वर्षा का मौसम अलर्ट है। इन जिलों में बदर खूब जोर से गरजेंगे। और आकाशीय बिजली भी बीच-बीच में अपनी चमक बिखेरेगी। बाकी राजस्थान के जिलों में हल्की बारिश होगी। बाकी मौसम विभाग का अलर्ट है कि, आने वाले एक घंटे में 17 जिलों में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने 13 जिलों के लिए आरेंज अलर्ट तो चार जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

इन 13 जिलों में बस होने वाली है बारिश

जयपुर, जयपुर शहर, दौसा, अलवर, करौली, चुरू, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, सवाई माधोपुर, भरतपुर, धौलपुर, सीकर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी। और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। साथ मौसम विभाग का अलर्ट है कि, कुछ स्थानों पर झमाझम बारिश होगी। मेघ भी गरजेंगे। साथ ही 20-30 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर रखा है।

चार शहरों के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राजस्थान के चार शहरों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। नागौर, टोंक, अजमेर, झुंझुनू के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होगी। साथ में बादल गरजेंगे।

यह भी पढ़ें - Weather Update : जयपुर में झमाझम बारिश जारी, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट आज यहां होगी भारी बारिश