
weather news- प्रदेश से विदा हुआ मानसून
मौसम रहेगा शुष्क, कहीं कम तो कहीं बढ़ रहा दिन और रात का तापमान
जयपुर
प्रदेश से शनिवार को मानसून ने पूरी तरह से विदाई ले ली। मानसून की विदाई के साथ ही मौसम में भी बदलाव हो रहा है। जोधपुर, बीकानेर,अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के बाद शनिवार को कोटा और उदयपुर संभाग से भी मानसून पूरी तरह से विदा हो गया। मानसून की विदाई के साथ ही सूर्यदेव के तेवर एक बार फिर तीखे नजर आ रहे हैं। गर्मी और उमस के बीच दिन और रात तापमान में कहीं कहीं बढ़ोतरी हुई है तो कहीं हल्की गिरावट भी आई है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी कुछ दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में रात के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई तो कोटा का रात का तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
इसी प्रकार बाड़मेर का दिन का तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस रहा तो शुक्रवार की तुलना में 0.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा वहीं रात के तापमान में भी 2.3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। पिलानी के रात के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। सवाई माधोपुर का रात का तापमान भी 2.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
प्रदेश के विभिन्न शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 36.4 22.2
जयपुर 36.6 23.0
कोटा 36.1 23.7
डबोक 33.0 23.2
बाड़मेर 38.3 28.7
जैसलमेर 38.6 24.5
जोधपुर 37.4 25.6
बीकानेर 38.6 24.9
चूरू 38.3 19.6
श्रीगंगानगर 39.9 23.6
भीलवाड़ा 35.6 22.6
अलवर 37.4 25.8
पिलानी 38.3 20.5
सीकर 36.0 18.5
चित्तौडगढ़़ 35.2 22.7
फलौदी 36.4 26.6
सवाई माधोपुर 37.8 21.9
धौलपुर 38.4
नागौर 38.3 23.1
टोंक 37.8 25.2
बूंदी 35.9 23.4
Published on:
10 Oct 2021 01:33 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
