1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में भीषण गर्मी से तड़प कर वृद्ध ने तोड़ा दम, नहीं मिला पानी, ना मिल सकी पर्याप्त छाया

मिट्टी में तड़पने के निशान मिले
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 5 Jun 2019, 8:20 PM IST

dead man

जयपुर में भीषण गर्मी से तड़प कर वृद्ध ने तोड़ा दम, नहीं मिला पानी, ना मिल सकी पर्याप्त छाया

जयपुर। राजधानी जयपुर में भीषण गर्मी ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। बुजुर्ग मौत के आगोश में समाने से पहले पानी के लिए तड़पा भी, लेकिन पानी नहीं मिलने पर उसने दम तोड़ दिया। गोनेर रोड स्थित सिरोली के पास एक पेड़ के नीचे बुजुर्ग को मृत देख लोगों ने शिवदासपुरा थाना पुलिस को सूचना दी।

थानाधिकारी इन्द्राज मारोडिय़ा मौके पर पहुंचे और उन्होंने मौका मुआयना करने के बाद बताया कि बुजुर्ग की मौत गर्मी में पानी और पर्याप्त छाया नहीं मिलने के कारण हुई है। आस-पास के लोगों ने बुजुर्ग को गोनेर रोड पर सुबह 10 बजे पैदल आता देखा था। तेज गर्मी में वह पेड़ के नीचे बैठ गया था। करीब सवा बारह बजे देखा तो वह मृत पड़ा था। मिट्टी में उसके तड़पने के निशान भी मिले हैं।

बुजुर्ग की उम्र 50 से 60 वर्ष के बीच बताई जाती है। उसकी पहचान नहीं हुई है। पोस्टमार्टम और पहचान के लिए शव को सीतापुरा स्थित महात्मा गांधी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। उसने नीले रंग का बनियान, सफेद रंग की धोती पहन रखी है। बाई आंख का पहले से ऑपरेशन हो रखी है, जो पूरी नहीं खुलती है।

चूरू दिन में जयपुर रात में सबसे गर्म

प्रदेश में तापमान में भले ही गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन गर्मी से राहत नहीं है। दिन और रात की गर्मी लोगों को सता रही है। प्रदेश में बुधवार को चूरू में सर्वाधिक दिन का तापमान 47.3 डिग्री दर्ज किया गया है। चूरू लगातार पांचवे दिन टॉप पर रहा। वहीं जयपुर में लगातार दूसरे दिन रात सबसे गर्म रही। जयपुर में रात का तापमान 34.1 डिग्री पर रहा। वहीं दिन का तापमान 44.1 डिग्री पर रहा। श्री गंगानगर दूसरे स्थान पर रहा। यहां पर 46.8 डिग्री दिन का तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश में अगले 48 घंंटों में पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में लू की चेतावनी दी है।