
फाइल फोटो पत्रिका
Heavy Rain Alert : राजस्थान के मौसम का मिजाज आज से अचानक बदल जाएगा। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि सक्रिय विक्षोभ के प्रभाव से आज 3 अप्रेल को बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में तेज मेघगर्जन के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। यहीं नहीं 40-50 KMPH रफ्तार से तेज हवा की चेतावनी भी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार आज एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पाकिस्तान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके असर से बीते 24 घंटों में कहीं-कहीं आंधी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश पदमपुर, श्रीगंगानगर में 11.5 MM दर्ज की गई है।
जैसे आज राजस्थान में मौसम में अचानक बड़ा बदलाव आया, उसी प्रकार आने वाले दिनों में भी राजस्थान के संभागों में झमाझम बारिश और ओला गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 4 अप्रैल को उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में तेज आंधी-बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है।
वहीं मौसम विभाग ने 5-6 अप्रैल को आंधी बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी होने तथा 7 अप्रैल को एक और नया मजबूत विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में पुनः तेज आंधी-बारिश गतिविधियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है।
मौसम विभाग ने किसानों को सलाह देते हुए कहाकि खुले आसमान में पककर तैयार फसलों, कृषि मंडियों व धान मंडियों में खुले में रखे हुए अनाज व जिंसो को ढककर रखें या सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, प्रदेश में एक के बाद एक बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं। इस सिस्टम के प्रभाव से अरब सागर से नमी आ रही है, जो बारिश और आंधी की वजह बन रही है। बारिश, आंधी, ओलावृष्टि का दौर आगे भी 7-8 अप्रैल तक जारी रहेगा। 10 अप्रैल तक प्रदेश में हीटवेव चलने की संभावना नहीं है।
राजस्थान के पश्चिमी और मध्य इलाकों में शुक्रवार सुबह मौसम अचानक बदल गया। जैसलमेर, अजमेर, नागौर, सीकर, कुचामन-डीडवाना और जालोर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया। कहीं तेज तो कहीं हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है।
Published on:
03 Apr 2026 02:29 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
