जयपुर में चल रही ठंडी हवा से ठिठुरन बढ़ गई है। जयपुर के अतिरिक्त अलवर, दौसा, सीकर के एरिया में शाम को तेज ठंडी हवा चल रहीं हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के नए अपडेट के अनुसार अगले 24 घंटे में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना जताई है। अगले 4-5 दिन राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा। 4-5 मार्च से राज्य में उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं चलनी शुरू हो सकती है, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।