9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माउंटआबू में पारा जमा… शेखावाटी में रात सर्द

शेखावाटी अंचल में कड़ाके की सर्दी का जोर, 13 जिलों में रात में पारा 10 डिग्री से कम, दिन में पारा स्थिर, गलन वाली सर्दी का असर
2 min read
Google source verification
weather_forecast.jpg

Rajasthan Weather : श्रीगंगानगर- हनुमानगढ़ में घना कोहरा... आबू में जमा पारा

जयपुर। प्रदेश में धीमी रफ्तार से सर्दी जोर पकड़ रही है। पौष माह शुरू होने में अभी करीब दस दिन का वक्त है लेकिन उससे पहले चक्रवाती हवा के असर से प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की सर्दी अब महसूस होने लगी है। माउंट आबू में बीती रात पारा जमाव बिंदू से नीचे जमा रहा। 13 जिलों में बीती रात पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया जबकि हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले आज सुबह घने कोहरे के आगोश में लिपटे रहे। शेखावाटी अंचल में लगातार कड़ाके की सर्दी का जोर बना रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहने और रात के तापमान में उतार चढ़ाव बने रहने का पूर्वानुमान जताया है।

शेखावाटी अंचल कड़ाके की सर्दी की चपेट में
प्रदेश में शेखावाटी अंचल में सर्वाधिक तेज सर्दी का जोर रहा है। बीती रात सीकर जिले में पारा दो डिग्री लुढ़कने पर गलनवाली सर्दी का जोर बढ़ गया। सीकर शहर में आज न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मैदानी इलाकों में फतेहपुर कस्बा सबसे सर्द रहा। कस्बे में कुषि अनुसंधान केंद्र पर न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ।

13 जिलों में पारा 10 डिग्री से कम
प्रदेश के 13 जिलों में बीती रात पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम पर ठहरा रहा। बीती रात पारे में दो तीन डिग्री तक गिरावट भी दर्ज की गई। हनुमानगढ़ के संगरिया में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रहा। अलवर 6.8, चूरू 6.4, पिलानी 7.0, सिरोही 7.6, श्रीगंगानगर 7.7, करौली 8.8, भीलवाड़ा और डबोक में बीती रात पारा 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हाड़ौती- मारवाड़ में सर्दी के तेवर नर्म
हाड़ौती और मारवाड़ अंचल में मौसम शुष्क रहने पर अब भी तापमान सामान्य से अधिक दर्ज हो रहा है। जोधपुर शहर में बीती रात पारा 13.8 डिग्री रहा। फलोदी 13.2, जालोर 11.7, जैसलमेर 10.2, धौलपर 11.1, डूंगरपुर 12.1, चित्तौड़ 10.0, अजमेर 12.8, कोटा 11.6 और जयपुर शहर में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।