
Karwa Chauth News : पति की लंबी उम्र की कामना करने के लिए करवा चौथ व्रत की पूजा की। पति के साथ पत्नी ने विधि विधान से पूजा की। लेकिन इसके कुछ देर बाद ही दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें पति की लंबी उम्र की कामना करने वाली पत्नी की मौत हो गई। पति और उसकी बेटियां हादसे में बच गई।
यह दर्दनाक हादसा अजमेर में रात में हुआ। करवा चौथ का व्रत खोलकर फॉयसागर रोड निवासी मनदीप कौर पति गुरप्रीत और 2 बेटियों के साथ स्कूटर पर घूमने निकली थी। इस दौरान बुलट पर सवार 2 युवकों ने पीछे से इनके स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में मनदीप कौर (30) की मौत हो गई। उसके पति और दोनों बेटियों हरलीन (12) और लवलीन (8) को चोटें आई है।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पहिए और मडगार्ड में फंसी मनदीप की गर्दन को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। इसके बाद मनदीप को मित्तल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के पति और बच्चों का भी अस्पताल में इलाज कराया गया।
जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची क्रिश्चियन थाना पुलिस ने शव को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।
हादसे के बाद बाइक सवार एक युवक को लोगों ने पकड़ कर पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। वहीं दूसरा बाइक सवार मौके से भाग छूटा। जिसकी तलाश की जा रही है।
Updated on:
21 Oct 2024, 9:13 AM IST
Published on:
21 Oct 2024, 9:13 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.