पुलिस के अनुसार गुरुवार रात किरण का पति विनोद गांव गया हुआ था। परिजनों के खाना खाने के बाद किरण अपने कमरे में सोने चली गई। शुक्रवार सुबह जब देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर खिडकी से देखा तो किरण पंखे के कूंदे में फंदा लगाकर झूलती नजर आईं। इस पर परिजनों ने तुरन्त पुलिस को सूचना दी।