28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वल्र्ड स्लीप डे: स्ट्रेस बस्टर फूड से पाएं सुकून भरी नींद

शहर के डायटीशियंस ने बताया हैल्दी लाइफस्टाइल का तरीका
2 min read
Google source verification
World Sleep Day News

जयपुर . एक अच्छी नींद हमारी बॉडी को रिलेक्स फील करवाती है। स्लीप को लाइफ का सबसे इंपोर्टेंट हिस्सा माना गया है। ह्यूमन बॉडी के लिए गहरी नींद को जहां रिसर्चर्स और साइंटिस्ट्स खास मानते हैं, वहीं दूसरी ओर इसकी इंपोर्टेंस बताने के लिए कई तरह थ्योरीज भी दी गई हैं। स्लीप को लेकर फेमस नॉवेलिस्ट शेक्सपीयर कहते हैं कि सपने देखने के लिए सोना जरूरी होता है। हैल्दी लाइफ और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए दो चीजें बेहद जरूरी हैं। पहला गुड और बैलेंस्ड डाइट, दूसरा गहरी नींद। एक्सपट्र्स का कहना है कि इन दोनों चीजों का आपस में गहरा नाता भी है। वल्र्ड स्लीप डे के मौके पर शहर के डाइटीशियंस से पत्रिका प्लस ने जाना कैसे गुड फूड हैबिट्स के जरिए साउंड स्लीप को पाया जा सकता है।

स्ट्रेस बस्टर्स फूड देते हैं गुड स्लीप

शहर के एक्सपट्र्स ने बताया कि अच्छी और गहरी नींद के लिए जरूरी है कि हम अपने आहार में बेहतर चीजों को शामिल करें। डाइटीशियंस का कहना है कि कई ऐसे फ्रूट्स, डाईफ्रटूस, वेजीटेबल्स और बेवरेज हैं, जो स्ट्रेस बस्टर्स होते हैं। वहीं अच्छी नींद के लिए भी ये लाभदायक होते हैं। एक्सपट्र्स का कहना है कि गुड स्लीप के लिए बॉडी में लिक्विड कंटेंट का जाना सबसे जरूरी है।

क्या ध्यान रखना सबसे जरूरी

गुड स्लीप के लिए लाइफस्टाइल में कुछ बातों को शामिल करना बेहद जरूरी है।
- सोने से दो घंटे पहले डिनर लें।
- हर चीज का प्रॉपर टाइम शेड्यूल बनाएं।
- सोच में सकारात्मकता बनाए रखें।

अच्छी नींद ना होने से प्रॉब्लम्स

- कार्डियक प्रॉब्लम्स के चांसेस सबसे ज्यादा बढ़ जाते हैं
- आेबेसिटी
- स्लिप एकेमिक डिजीज
- वीमन में पीसीओएस की प्रॉब्लम्स
- कैंसर

प्रॉपर स्लीप के लिए जरूरी तत्व
- स्लीप के लिए जरूरी मेटाटोनी हार्मोन्स बढ़ाने वाले प्रोडक्ट्स
- ट्रिप्टोफेन, अमीनो एसिड, मैग्निशियम और पोटेशियम

मिल्क प्रोडक्ट्स

बॉडी को रिलेक्स करने और अच्छी व गहरी नींद के लिए सभी मिल्क प्रोडक्ट्स काफी फायदेमंद होते हैं, लेकिन इसमें सबसे ज्यादा इंपोर्टेंट मिल्क होता है। रात में एक गिलास दूध आपकी स्लीप के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। यदि इसमें शहद मिलाया जाए, तो इसका फायदा बढ़ जाता है।

ड्राईफ्रूट्स एंड हब्र्स
नींद के लिए ड्राइफ्रूट्स में खजूर, अखरोट, बादाम फायदेमंद होते हैं। वहीं हब्र्स में जायफल, केसर और जीरा भी अच्छी नींद के लिए जरूरी है।

वेजीटेबल्स और फू्रट्स

अच्छी नींद के लिए बनाना खासतौर पर फायदा करता है। इसके अलावा ग्रेप्स, ब्लैकबेरी, ब्लूबेरी, कीवी, चैरी और मैंगो सहित अन्य कई सीजनेबल फ्रूट्स और वेजीटेब्ल्स भी फायदा पहुंचाते हैं। वेजीटेबल्स में हरा धनिया नींद के लिए सबसे ज्यादा कारगर होता है। फ्रूट्स का जूस, वेजीटेब्ल्स सूप्स और नारियल पानी भी नींद के लिए अच्छा होता है।

कनिका वर्मा (इंडियन डायटिक एसोसिएशन जयपुर चैप्टर प्रेसीडेंट डायटीशियन),
अंजलि फाटक (डायटीशियन), प्रीति विजय (डायटीशियन) से बातचीत के आधार पर