30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑनलाइन खरीदारी में आप छूकर महसूस कर सकेंगे उत्पाद

स्मार्टफोन पर कमाल : आइआइटी मद्रास के शोधकर्ताओं ने विकसित की नई टचस्क्रीन डिस्प्ले तकनीक चिकने और खुरदुरे किनारों की बनावट तैयार करेगा सॉफ्टवेयर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Aryan Sharma

•

Updated: 19 Oct 2022, 1:36 AM IST

ऑनलाइन खरीदारी में आप छूकर महसूस कर सकेंगे उत्पाद

ऑनलाइन खरीदारी में आप छूकर महसूस कर सकेंगे उत्पाद

चेन्नई. ऑनलाइन खरीदारी करते समय आप जल्द अपने स्मार्टफोन पर उत्पादों को छूकर महसूस कर सकेंगे। आइआइटी मद्रास के शोधकर्ताओं ने नई पीढ़ी की टचस्क्रीन डिस्प्ले तकनीक विकसित की है। यह उपयोगकर्ताओं को अंगुली के स्वाइप से स्मार्टफोन पर छवियों की बनावट महसूस कराएगी।

इंटरएक्टिव टच एक्टिव डिस्प्ले की इस प्रौद्योगिकी को 'आइटाड' नाम दिया गया है। इसमें ऐसे हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर हैं, जो चिकने से लेकर खुरदुरे किनारों तक की बनावट तैयार कर सकते हैं। कंप्यूटर स्क्रीन पर इस तकनीक का परीक्षण कर रहे शोधकर्ता इसे जल्द स्मार्टफोन में स्थानांतरित करना चाहते हैं। अनुप्रयुक्त यांत्रिकी विभाग के प्रोफेसर एम. मणिवन्नन का कहना है कि कि सॉफ्टवेयर के माध्यम से घर्षण पैदा करने के लिए मौजूदा टचस्क्रीन डिस्प्ले में विशेष परत जोड़ी गई है। इनबिल्ट मल्टीटच सेंसर अंगुली की गति का पता लगाता है और सतह के घर्षण को सॉफ्टवेयर के माध्यम से समायोजित किया जाता है।

कम-ज्यादा घर्षण का हिसाब-किताब
प्रोफेसर एम. मणिवन्नन के मुताबिक मौजूदा टचस्क्रीन सिर्फ फिंगर टच के स्थान को ही समझ सकती हैं। जहां कम या अधिक घर्षण की आवश्यकता होती है, वहां प्रोग्रामिंग कर उपयोगकर्ता को बनावट की यथार्थवादी भावना दी जा सकती है। इससे आप न सिर्फ अपने डिवाइस से देख और सुन सकते हैं, बल्कि छवियों को छूकर महसूस भी कर सकते हैं।

इनबिल्ट मल्टीटच सेंसर
आइटाड में कोई मूविंग पार्ट नहीं है। यह इनबिल्ट मल्टीटच सेंसर है, जिसमें सतह के घर्षण को सॉफ्टवेयर के माध्यम से महसूस किया जाता है। टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने के लिए टचलैब शोधकर्ता स्टार्ट-अप मर्केल हैप्टिक्स के साथ सहयोग कर रहे हैं। यह तकनीक एक साल में तैयार हो जाएगी।