15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थ्रेसर में घुसने से युवक की मौत

यहां अकलेरा रोड स्थित एक खेत में मंगलवार को थ्रेसर से धनिया निकालते समय एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
less than 1 minute read
Google source verification
यहां अकलेरा रोड स्थित एक खेत में मंगलवार को थ्रेसर से धनिया निकालते समय एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

थानाप्रभारी बृजेश नामा ने बताया कि सारथल के समीप मालियों की टापरियों पर सारथल निवासी भैरूलाल माली ने अपने खेत पर धनिया निकालने के लिए आसलपुर निवासी भीमराज लोधा (30) को ट्रैक्टर व थ्रेसर लेकर बुलाया था।

इसके बाद उसने थ्रेसर चालू कर धनिया निकालना शुरू कर दिया। मशीन में धनिया फंसने पर चालू थे्रसर से धनिया निकालने के दौरान अचानक भीमराज का शरीर थ्रेसर में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।