4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेत में दबा कर रखी 35 पेटी अवैध शराब बरामद,एक गिरफ्तार

-कार्रवाई में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार-डबी ग्राहक भेजा तो जमीन में से निकली अवैध मदिरा
2 min read
Google source verification
jaisalmer

खेत में दबा कर रखी 35 पेटी अवैध शराब बरामद,एक गिरफ्तार

मोहनगढ़ (जैसलमेर). पुलिस की ओर से चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए नहरी क्षेत्र के 27 एसबीएस में एक खेत में जमीन में दबाकर रखी गई पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के 35 कर्टन बरामद की है। कार्रवाई के दौरान खींवसर निवासी हनुमानसिंह पुत्र भूरसिंह को भी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मोहनगढ़ पुलिस थानाधिकारी अमरसिंह रतनू, उपनिरीक्षक देवाराम, कांस्टेबल चंद्रवीरसिंह, शंभुसिंह शामिल थे। मोहनगढ़ पुलिस थानाधिकारी अमरसिंह रतनू ने बताया कि पुलिस द्वारा चुनाव पूर्व अवैध शराब की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, वहीं पुलिस द्वारा मोहनगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में गश्त भी की जा रही है। इसी क्रम में मुखबिर से इत्तला मिली कि 27 एसबीएस में हनुमान सिंह पंजाब निर्मित शराब अवैध रूप से बेच रहा है। वहीं शराब के कार्टन खेत में जमीन में छुपा कर रखे हैं। इसकी पुष्टि के लिए हनुमान सिंह के पास डमी ग्राहक बनाकर भेजा गया। पुष्टि होने पर कार्रवाई कर 27 एसबीएस में खेत में जमीन में छुपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब के 35 कर्टन बरामद किए गए। अंग्रेजी शराब की बोतल पर पटियाला पंजाब निर्मित लिखा हुआ है, वहीं केवल अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए लिखा हुआ है। गिरफ्तार किए गए हनुमानसिंह को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पत्रिका ने पहले ही जताया था अंदेशा
राजस्थान पत्रिका ने सरहदी जैसलमेर जिले में बड़े पैमाने पर अवैध शराब की बिक्री होने का पहले ही अंदेशा जताया था। पत्रिका ने अवैध शराब के कारोबार से जुड़े कई पहलुओं को भी उगाजर किया था। पत्रिका की खबर पर मोहर लग गई और पुलिस ने भी इस संबंध में कार्रवाई कर भारी मात्रा में अवैध शराब पकडऩे में सफलता हासिल की है।

योग, एक्यूप्रेशर व मेडिटेशन के बताए तरीके...

...ताकि तनाव से मुक्त रहे पुलिस के सिपाही
-जैसलमेर की पुलिस लाइन में कार्यशाला का आयोजन जैसलमेर. आज के परिवेश में बहुत अधिक व्यस्त जिन्दगी में मनुष्य चाहकर भी तनाव मुक्त नहीं रह सकता, तनाव किसी ना किसी रूप में मनुष्य पर हावी हो जाता है। जिसमें पुलिस विभाग ऐसा विभाग है जिसका तनाव से गहरा रिश्ता माना जाता है। तनाव के कारण पुलिस के जवान विभिन्न बीमारियों की गिरफ्त में आ जाते हैं। पुलिस अधीक्षक जगदीशचन्द्र शर्मा की पहल पर पुलिस विभाग के जवानों में तनाव कम करने एवं तनाव मुक्त रहने के लिए शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयनारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस लाइन जैसलमेर में कार्यशाला रखी गई। कार्यशाला में दिल्ली की प्रोफेसर सीमा ठाकुर ने योग, एक्यूप्रेशर एवं मेडिटेशन द्वारा पुलिस के जवानों एवं पुलिस लाइन में चल रहे नेशनल एनसीसी कैडर कोर्स में आए एनसीसी कैडेट्स को तनाव मुक्त रहने के लिए अभ्यास करवाया। उन्होंने तनाव मुक्त रहने के कई तरीके बताए। इस दौरान रिजर्व इंस्पेक्टर पुलिस लाइन जैसलमेर किशनसिंह के नेतृत्व में पुलिस लाइन मैजर जालमसिंह के साथ 100 पुलिस के जवान, एनसीसी केम्प कमाण्डर कर्नल सुदान्सु शर्मा के नेतृत्व में 300 एनसीसी कैडैट्स एवं पुलिस थाना कोतवाली, सदर एवं महिला थाना का पुलिस स्टॉफ उपस्थित रहा। इनके अलावा प्रोफेसर सीमा ठाकुर की सहयोगी किरण भाटी उपस्थित थे।