
शुद्ध का युद्ध- विद्यार्थियों ने कहा : झूठी खबरों के खिलाफ लाएंगे जागरूकता
जैसलमेर। राजस्थान पत्रिका और फेसबूक के साझा अभियान शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत शुक्रवार को स्थानीय मोंटेसोरी बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में मेरा वोट, मेरा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान फेक न्यूज से समाज पर पडऩे वाले प्रतिकूल असर के बारे में भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के करीब ३५० छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
प्रारंभ में उन्हें पावर प्वाइन्ट प्रजेंटेशन के माध्यम से सही और गलत खबर की पहचान करने के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने सवाल जवाब भी किए और फेक न्यूज को पहचानने और झूठी जानकारी से लडऩे के लिए सुझावों से भी अवगत कराया।
झूठी खबरों को आगे फोरवर्ड नहीं करने व हमेशा उनका बहिष्कार करने की पैरवी की। इस मौके पर विद्यार्थियों से संवाद किया गया और उन्हें अवगत कराया गया कि जानकारी अविश्सनीय होने पर उनकी जांच जरूर की जानी चाहिए। क्योंकि अविश्वसनीय जानकारी कई बार गलत ही होती है। विद्यार्थियों को यह भी जानकारी दी गई कि किसी भी खबर को आगे प्रेषित करने से पहले यह जानना जरुरी है कि जहां से खबर आ रही हैं, वह कितना प्रमाणिक है।
विद्यार्थियों को फेक न्यूज के खतरों से अवगत कराते हुए सच, राय और अफवाह का आंकलन करने की क्षमता विकसित करने का सुझाव दिया। इस दौरान छात्रा लक्ष्मी, रूखसाना, गुंजन, कैलाश आदि ने भी अपने विचार रखते हुए झूठी खबरों को आगे फोरवर्ड नहीं करने व हमेशा उनका बहिष्कार करने की पैरवी की। उन्होंने कहा कि झूठी खबरों से समाज में माहौल खराब न होने देने के लिए जरुरी है कि जागरूकता लाई जाए, जिसके लिए प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान सुरेश चन्द्र कला ने विद्यार्थियों को वोट डालने की शपथ दिलाते हुए इंमानदार, समझदार व जवाबदेह जन प्रतिनिधि चुनने के लिए परिवार व मित्रों को भी प्रेरित करने का संकल्प दिलाया।
Updated on:
16 Nov 2018 07:55 pm
Published on:
16 Nov 2018 07:38 pm
