5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर
जैसलमेर व पोकरण में 35-35 फीट लंबे रावण के पुतले का होगा दहन
Play video

जैसलमेर व पोकरण में 35-35 फीट लंबे रावण के पुतले का होगा दहन

असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा शुक्रवार को जैसलमेर व पोकरण में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
Google source verification

जैसलमेर/पोकरण. असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा शुक्रवार को जैसलमेर व पोकरण में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। स्वर्णनगरी में दशहरा पर्व पर रावण के पुतले की ऊंचाई 35 तथा कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले 30-30 फीट होगी। पुतलों का दहन करने के बाद पूनम स्टेडियम में रंग-बिरंगी आतिशबाजी भी की जाएगी। गौरतलब है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के चलते इस बार विजयदशमी पर्व पर रावण और उसके परिजनों के पुतलों के दहन कार्यक्रम में निर्वाचित जनप्रतिनिधि अथवा राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों को वीआइपी का दर्जा नहीं मिल सकेगा। हालांकि वे सामान्य जन की तरह कार्यक्रम का हिस्सा बन सकेंगे। जैसलमेर के पूनम स्टेडियम में विजयदशमी पर्व पर नगरपरिषद की ओर से तैयार करवाए जाने वाले रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का पारम्परिक ढंग से दहन किया जाएगा और इस अवसर पर आतिशबाजी होगी। रावण और उसके परिजनों के पुतला दहन कार्यक्रम में जैसलमेर शहर के साथ ग्रामीण आबादी हजारों की तादाद में शामिल होती है।

आज होगा रावण का दहन
पोकरण. कस्बे में विजयदशमी का पर्व दशहरा शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान में रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। इस दौरान यहां आतिशबाजी भी की जाएगी। नगरपालिका की ओर से रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले बनाने तथा आतिशबाजी को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। आगरा के रावण बनाने के सिद्धहस्त कारीगरों की ओर से पुतलों का निर्माण किया गया है। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी जोधाराम विश्रोई ने बताया कि सिद्धहस्त कारीगरों को पुतले निर्माण का ठेका दिया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 35 फीट के रावण तथा 25-25 फीट के कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसके अलावा पुतलों के दहन से एक घंटे पूर्व तक मैदान में भव्य आकर्षक आतिशबाजी कर लोगों का मनोरंजन किया जाएगा। दशहरा मेला शुक्रवार की शाम छह बजे शुरू होगा।