5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर
जैसलमेर के इस गाँव में करंट से 50 भेड़ों की मौत,देखें वीडियो…
Play video

जैसलमेर के इस गाँव में करंट से 50 भेड़ों की मौत,देखें वीडियो…

सांकड़ा क्षेत्र के भैंसड़ा ग्राम पंचायत के अमरसर गांव मेें सोमवार को सुबह करंट की चपेट में आ जाने से करीब 50 भेड़ों की मौत हो गई।
Google source verification

पोकरण (जैसलमेर). सांकड़ा क्षेत्र के भैंसड़ा ग्राम पंचायत के अमरसर गांव मेें सोमवार को सुबह करंट की चपेट में आ जाने से करीब 50 भेड़ों की मौत हो गई। अमरसर गांव के मंगलियों की ढाणी स्थित खमुखां पुत्र मंगलेखां के बाड़े में करीब 50 भेड़ें बैठी थी। बाड़े के पास गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन की एक तार सोमवार को अलसुबह करीब पांच बजे टूटकर बाड़े की तारबंदी व लोहे की जाली पर गिर गई, जिससे बाड़ेे की तार व लोहे की जाली में करंट प्रवाहित हो गया। तारबंदी के पास ही कुछ भेड़ें बैठी थी, जिनमें करंट आने से एक भेड़ से दूसरी भेड़ में करंट प्रवाहित हो गया। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सुबह करीब छह बजे भेड़ों के मालिक खमुखां के बाड़े पर बड़ी संख्या में पक्षी मंडराने लगे, तब वह घर से आया तथा उसने देखा कि सभी भेड़ें मरी हुई पड़ी थी। जिस पर उसने इसकी सूचना डिस्कॉम के अधिकारियों व कार्मिकों को दी। दिन निकलने के तीन-चार घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बंद की गई। सूचना पर सांकड़ा थाने के सहायक उपनिरीक्षक नींबसिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी भणियाणा को सूचित किया। उन्होंने दोपहर बाद आकर सभी भेड़ों का पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने विद्युत करंट से हुई दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।